फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Finance Minister said - the works which were to be completed by 1962 are being done now

वित्त मंत्री बोले-जो काम 1962 तक पूरे होने थे वे अब हो रहे

Mon, 13 Jun 2022 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Finance Minister said - the works which were to be completed by 1962 are being done now
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के सभागार में रविवार को गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 सीट पर जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के विकास में अहम भूमिका रही है। इस कारण जनता उन्हें पसंद करती है। गैर भाजपा सरकारों की गलत नीतियों के कारण देश की बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं हो पाईं। आजादी के बाद से 1962 तक जो काम होने चाहिए थे, वे अब हो रहे है। इस समय पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है। रूस-यूक्रेन युद्ध में विश्व के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका ने भी माना है कि भारत ही युद्ध का समाधान निकाल सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने गांवों में बिजली, घर-घर रसोई गैस, आवास, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई हैं। आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिली है। गौतमबु्द्ध नगर में इस योजना में 20,850 लोगों को लाभ मिला है। प्रधानमंत्री बनने के बाद सोचा गया कि पड़ोसी मुस्लिम देशों के साथ कैसे संबंध होंगे, जबकि मुस्लिम देशों ने प्रधानमंत्री को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। कार्यक्रम में मंत्री सुरेश खन्ना ने लाभार्थियों को अंत्योदय राशन कार्ड बांटे। इसमें आयुष्मान योजना का भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

किसी व्यक्ति की राय पार्टी व सरकार की नहीं हो सकती
वित्त मंत्री ने नूपुर शर्मा के बयान व माहौल खराब होने के सवाल पर कहा कि कानून अपना काम करेगा, कानून से बड़ा और न कोई ऊपर है। किसी व्यक्ति की कोई राय निजी होती है। वह पार्टी व सरकार की राय नहीं है। पार्टी ने साफ किया है कि सबका साथ, सबका विकास है। सभी वर्गों को सुविधा दी है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर प्रदेश को मानवाधिकार हनन और दलित उत्पीड़न में नंबर वन कहा। इस पर उन्होंने कहा कि जनता ने सपा को पूरा मौका दिया था, लेकिन जनता ने चुनाव में जवाब दिया। इस समय जनता योगी और मोदी को चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे की देरी से पहुंचे मंत्री, सोने रहे थे लोग
गरीब कल्याण जनसभा में सुरेश खन्ना को दोपहर 12:30 बजे पहुंचना था। यहां विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बुलाया गया था। सभी लोगों को दो घंटे तक मंत्री का इंतजार करना पड़ा। करीब ढाई बजे सुरेश खन्ना कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान लोग काफी परेशान हो गए। एक तरफ मंत्री सुरेश खन्ना भाषण दे रहे थे तो दूसरी तरफ कुछ लोग सो रहे थे।

छह दिन से नहीं बिजली, मंत्री से पूछा सवाल
कुलेसरा गांव के पास डूब एरिया में रहने वाली महिला और पुरुष भी जीबीयू में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम के बाद सभी ने सुरेश खन्ना से मंच पर मुलाकात की और बिजली आपूर्ति न होने की शिकायत की। सभी लोगों का मकान डूब क्षेत्र में है। उनका कहना है कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने से चार दिन पूरी तरह से बिजली आपूर्ति बंद रही। बिजली न होने से लोगों को पानी भी नहीं मिल रहा है। शनिवार की रात करीब एक घंटे के लिए बिजली आपूर्ति की गई। इसके बाद रविवार शाम 30 मिनट के लिए बिजली आई थी। एनपीसीएल का कनेक्शन व मीटर भी है। उसके बाद भी बिजली नहीं मिल रही है। सुरेश खन्ना ने निवासियों की बात सुनी और मुख्यमंत्री स्तर तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed