फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Finance minister furious after seeing dusty straw instead of green fodder

हरे चारे की जगह धूल भरा भूसा देख भड़के वित्त मंत्री

Mon, 13 Jun 2022 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Finance minister furious after seeing dusty straw instead of green fodder
नंगली वाजिदपुर गांव में गोशाला का निरीक्षण करने वित्त मंत्री। अमर उजाला
नोएडा/ग्रेनो। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रविवार सुबह सेक्टर-135 स्थित नंगली वाजिदपुर गांव की गोशाला का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान बीमार गोवंश और हरे चारे की जगह धूलभरा सूखा भूसा देखकर उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों, पशु चिकित्साधिकारी और गोशाला प्रबंधक को जमकर फटकार लगाई। गोशाला की बदहाली पर भड़के मंत्री ने प्राधिकरण अफसरों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ‘बकवास कर रहे हैं आप... चार हजार किलोग्राम चारे की पेमेंट की गई, लेकिन हरे चारे की पेमेंट आखिर कहां जा रही है’।
विज्ञापन

इससे पहले वित्त मंत्री ने सुबह करीब 7:30 बजे सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। यहां भी सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर मिले, जो चार से पांच दिन पुराने थे। गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई। अधिकारियों ने मंत्री को सफाईकर्मियों के हड़ताल पर होने की जानकारी दी। इसके बाद गोशाला का निरीक्षण करने नंगली वाजिदपुर गांव पहुंचे वित्तमंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि 66 प्रतिशत हरे चारे के साथ 34 प्रतिशत सूखे चारे की मात्रा होनी चाहिए, लेकिन यहां तो अलग ही नजारा दिख रहा है। किसी भी चैंबर में 10 प्रतिशत भी हरा चारा नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने गोशाला की देखरेख में तैनात प्राधिकरण के प्रबंधक सहित ओएसडी को भी लताड़ लगाते हुए कहा कि गोवंश के लिए हरा चारा देने का प्रबंध करें, दोबारा शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने चारे का लेखा जोखा रजिस्टर मांगा तो वह भी नहीं मिला। इस पर काफी नाराज हुए और भूसा देने वाले ठेकेदार का भुगतान रोकने के निर्देश दिए। कमजोर और बीमार गोवंश दिखने पर उन्होंने कहा कि लापरवाह अधिकारियों की वजह से सरकार की बदनामी होती है। इस दौरान उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी वीरेंद्र श्रीवास्तव को भी फटकार लगाई। निरीक्षण के बाद उन्होंने गोवंश को चारा खिलाया व पानी भी पिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र में नहीं मिलीं दवाइयां
ग्रेटर नोएडा के डाढ़ा गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान बाथरूम में पानी नहीं मिला जो चार दिन से नहीं था। दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में नहीं थीं। इस पर नाराजगी जाहिर कर वित्त मंत्री अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि यह बेहद खेदजनक है। उन्होंने तत्काल सुधार के निर्देश दिए। सुरेश खन्ना ने दादरी के जेतवारपुर गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना।

हर घर जल योजना का लाभ दें
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कलेक्ट्रेट के सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि सभी विभाग सरकार की योजनाओं का माइक्रो प्लान तैयार करें। इसके बाद योजना का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाएं। हर घर जल योजना की समीक्षा के बाद उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि तीनों गांवों में अभी तक जलापूर्ति नहीं की गई है। केवल अभी तक प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने तत्काल योजना पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य रखें। सभी अधिकारी परिसर में सुरक्षित स्थानों पर अधिक से अधिक पौधरोपण करें। उन्होंने तीनों प्राधिकरणों को घरौनी योजना के तहत सर्वे कराने के निर्देश दिए। विकास कार्यों की समीक्षा के बाद कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अपराध को रोकने की कार्रवाई लगातार करें, ताकि कमिश्नर प्रणाली का लाभ लोगों को मिल सके। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में अपराध कम हुए हैं। माफिया की संपत्ति को कुर्क किया जा रहा है। अभी तक प्रदेश में 176 करोड़ की संपत्ति को सील किया जा चुका है। आपसी सहमति से 90 प्रतिशत पारिवारिक विवादों का निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed