फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Final round of checking of answer sheets, result likely in May

Noida News: उत्तरपुस्तिकाओं की चेकिंग अंतिम दौर में, मई में रिजल्ट की संभावना

Mon, 01 Apr 2024 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
Final round of checking of answer sheets, result likely in May
-10वीं की उत्तरपुस्तिकाओं की चेकिंग लगभग पूरी
विज्ञापन

-12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं की चल रही है चेकिंग

-01 विषय की चेकिंग सात से दस दिन में हो रही पूरी

-मूल्यांकन के बाद 10-12 दिन में तैयार होगा रिजल्ट

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं, जबकि बारहवीं की अंतिम परीक्षा मंगलवार(आज) होगी। इसके साथ ही बोर्ड ने उत्तरपुस्तिकाओं की चेकिंग का कार्य भी शुरू कर दिया है। दसवीं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य जहां अंतिम चरण में हैं तो बारहवीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। ऐसे में बोर्ड मई पहले-दूसरे सप्ताह तक दोनों कक्षाओं का रिजल्ट निकालने की तैयारी कर रहा है। चेकिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड को रिजल्ट निकालने में दस से बारह दिन का समय लगता है।
सीबीएसई की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई थी। दसवीं की परीक्षाएं 13 मार्च को समाप्त हो चुकी हैं जबकि बारहवीं की मंगलवार (दो अप्रैल) को इंर्फोमेशन टेक्नालोजी, कंप्यूटर साइंस, इंर्फोमेशन प्रैक्टिकस की परीक्षा है। मूल्यांकन कार्य से जुड़े अधिकारी के अनुसार हर विषय के पेपर के साथ ही उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को शुरू कर दिया गया था। विषय की परीक्षा हो जाने के बाद 5-6 दिन में मार्किंग स्कीम तय हो जाती है और उसके एक से दो दिन में मूल्यांकन कार्य को शुरू कर दिया गया। अमूमन एक पेपर का मूल्यांकन कार्य पूरा करने में सात से दस दिन लगते हैं।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार दसवीं की परीक्षाएं पहले संपन्न हुई इसलिए इस कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तो अंतिम चरण में है। जबकि अभी बारहवीं के कुछ विषयों के मूल्यांकन कार्य को पूरा कर लिया गया है जबकि कुछ का बाकी है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने का प्रयास है। एक बार मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद रिजल्ट जारी करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा क्योंकि मूल्यांकन कार्य के साथ-साथ अंक भी अपलोड कर दिए जाते हैं। उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग होने के बाद बोर्ड को रिजल्ट को अंतिम रूप देने में दस से बारह दिन का समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
गत् वर्ष भी मई की शुरूआत में आए थे परिणाम

सीबीएसई ने बीते साल भी मई की शुरूआत में ही रिजल्ट जारी किए थे। ऐसे में बोर्ड इस बार भी मई के पहले-दूसरे सप्ताह तक रिजल्ट निकालने की तैयारी कर रहा है। जिससे कि छात्रों का उच्च शिक्षा में दाखिला लेने में किसी प्रकार की समस्या नहीं आए। मालूम हो कि दसवीं व बारहवीं कक्षा के लिए इस बार करीब 39 लाख छात्र पंजीकृत हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed