फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Final match today, four boxers from UP including Greno's Grand will punch

Noida News: सहारनपुर, मेरठ, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य राज्यों ध्यानार्थ फाइनल मुकाबला आज, ग्रेनो के भव्य समेत यूपी के चार बॉक्सर लगाएंगे पंच

Sun, 24 Mar 2024 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
Final match today, four boxers from UP including Greno's Grand will punch
फोटो --
विज्ञापन

- सब जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में दर्ज की जीत
- आज होगा विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फाइनल मुकाबला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सब जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले में सादोपुर गांव के भव्य प्रताप ने वेस्ट बंगाल के बॉक्सर को 5-0 से हराकर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। अब वह सोमवार को स्वर्ण पदक के लिए रिंग में उतरेंगे। इसके अलावा यूपी टीम के विशुपाल, रुद्राक्ष और आदित्य ने भी अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। यूपी के पांच बॉक्सर ने सेमीफाइनल मुकाबले में उतरे। सहारनपुर के नकुड़ निवासी विशुपाल ने पंजाब के, भव्य और आदित्य ने वेस्ट बंगाल के और रूद्राक्ष ने छत्तीसगढ़ के बॉक्सर को हराकर सेमीफाइनल मुकाबला जीता। जबकि मेरठ के सुहैब मणीपुर के बॉक्सर से अपना मुकाबला हार गए। इसके अलावा अन्य राज्यों के बॉक्सरों ने भी क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। सोमवार को जब लोग होली खेल रहे होंगे फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने के लिए मुकाबला कर रहे होंगे। आयोजकों का कहना है कि प्रतियोगिता में कुल 112 पदक जीतेंगे। अलग अलग वजन के वर्ग में स्वर्ण, रजत के अलावा दो कांस्य पदक होंगे। यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद कुमार, स्वीप कॉर्डिनेटर धीरज कुमारी, कोच सोनम, प्रमोद कुमार, प्रवेश कुमार, दीपिका तिवारी समेत विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed