{"_id":"5d962d638ebc3e014f25e788","slug":"fight-between-bjp-and-jjp-party-workers-mewat-news-noi4652205199","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा व जेजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा व जेजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। दिल्ली-गुरग्राम मार्ग पर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जाकिर हुसैन और जजपा प्रत्याशी तैय्यब हुसैन घासेडिया के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। दोनों के समर्थकों के बीच खूब लाठी-डंडे भी चले, जिसमें कई लोगों को हल्की चोटें आई। वहीं कई गाड़ियों के शीशे आदि तोड़ दिए। तैय्यब हुसैन के नामांकन के लिए उनके समर्थक कार्यालय पर पहले से ही मौजूद थे। इसी दौरान जाकिर हुसैन के नामांकन के लिए उनके समर्थक भी चंदेनी सहित कई गांवों से नामांकन कराने के लिए डीजे व आतिशी बाजी करते आ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने तैय्यब हुसैन के कार्यालय के सामने आकर जमकर आतिशीबाजी की, जिससे तैय्यब हुसैन समर्थकों ने कार्यक्रम चलने के कारण रोकने के लिए कहा। जिससे दोनों के कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई। जोकि लाठी डंडे तक पहुंच गई, जिसकी सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना पाकर सिटी थाना प्रभारी जगराम पुलिस के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति पर काबू करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति को बेकाबू होते देखकर उन्होंने अर्द्धसैनिक बलों व पुलिस के जवानों का सहारा लिया। तब जाकर जाकर स्थिति पर काबू पाया।
नामांकन किए जाने तक अर्द्धसैनिक रहे मौजूद
जजपा कार्यकर्ताओं के रोष को देखते हुए अर्द्धसैनिक बल व पुलिस के जवान जाकिर हुसैन के काफिले को नामांकन के लिए जाने के बाद तक मौजूद रहे। हालांकि स्थानीय लोगों ने बाद में इस मामले को शांत करने में काफी सहयोग दिया।
पुलिस थाने में दी शिकायत ऱ्
कार्यकर्ताओं के साथ हुई लड़ाई को लेकर जजपा नेता तैय्यब हुसैन ने सिटी पुलिस चौकी में शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं सिटी थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि मामले की जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फोटो ऱ् मौके पर मौजूद अर्द्धसैनिक बल के जवान।