फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fierce fire in plastic thread making factory

प्लास्टिक धागा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

Mon, 09 Aug 2021 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fierce fire in plastic thread making factory
नोएडा। सेक्टर-63 एच ब्लॉक स्थित प्लास्टिक के धागे बनाने वाली एक फैक्ट्री में रविवार रात भयंकर आग लग गई। लपटें पड़ोस की फर्नीचर और गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री तक भी पहुंच गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने 20 से अधिक दमकल वाहनों की सहायता से आग बुझाने का काम शुरू किया। फर्नीचर फैक्ट्री की आग को बुझा लिया गया, लेकिन धागे बनाने वाली फैक्ट्री में देर रात तक आग बुझाने का काम चला। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि फैक्ट्री में 5 लोग काम कर रहे थे। आग लगते ही लपटें तेजी से निकलने लगीं और कर्मचारी बाहर निकल गए। देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री में आग लग गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने समय रहते आसपास की फैक्ट्रियों को खाली करवा दिया, नहीं तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था। दो घंटे की मशक्कत के बाद फर्नीचर फैक्ट्री में लगी आग को बुझा लिया गया। मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम ने जिले के अलावा गाजियाबाद से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि धागे बनाने वाली फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थ होने से आग बुझाने में समय लगा। आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन काफी सारा माल जल गया है।
विज्ञापन

फैक्ट्री में आग लगने के बाद 20 दमकल की गाड़ियों की सहायता से आग बुझाने का काम किया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग बुझाने के बाद आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। -अरुण कुमार सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed