फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIDE Trainer Seminar concludes

Noida News: फिडे ट्रेनर सेमिनार संपन्न

Sun, 16 Nov 2025 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 06:20 PM IST
विज्ञापन
FIDE Trainer Seminar concludes
द्रोणाचार्य अवार्डी आरबी रमेश बोले, कोचिंग सिर्फ चालें नहीं, सोचने की क्षमता विकसित करने का माध्यम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जेपी पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय फिडे ट्रेनर सेमिनार का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन सभी प्रतिभागियों ने फिडे द्वारा आयोजित तीन घंटे की ऑनलाइन परीक्षा दी, जिसके परिणाम जनवरी 2026 में घोषित किए जाएंगे।
द्रोणाचार्य अवार्डी ग्रैंडमास्टर आरबी रमेश ने कहा कि कोचिंग केवल चालें सिखाने तक सीमित नहीं, बल्कि खिलाड़ी की सोचने की क्षमता विकसित करती है। यह सेमिनार भारतीय कोचों में विश्लेषण, अनुशासन और समग्र विकास की समझ को मजबूत करता है।
विज्ञापन

इंटरनेशनल मास्टर विशाल सरीन के अनुसार भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है और सही दिशा व प्रशिक्षण मिलने पर भारतीय खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूती से उभरेंगे। ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के उपाध्यक्ष एके रायजादा ने सेमिनार को उत्कृष्ट और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्या मीता भंडुला और सेमिनार कोऑर्डिनेटर नीरज सिंह ने कहा कि जेपी पब्लिक स्कूल राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों के माध्यम से शिक्षा और खेल में उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में आनंद कुमार सहित 50 से अधिक मास्टर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed