फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fgsfd

Noida News: चेक बाउंस मामले में दोषी को 6 माह की कैद, 38 लाख जुर्माना

Sun, 01 Nov 2026 08:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
fgsfd
ग्रेटर नोएडा। चेक बाउंस के एक मामले में अपर सत्र न्यायालय ने निचली अदालत का फैसला बरकरार रखा है। एसएस प्रिंट एन पैक के मालिक संजय शर्मा की अपील खारिज कर दी गई है। उन्हें मिली छह माह की साधारण कैद और 38 लाख रुपये के जुर्माने की सजा अब कायम रहेगी।
विज्ञापन

परिवादी मंगूराम शर्मा के अनुसार, वर्ष 2015 में उन्हें भूमि अधिग्रहण का मुआवजा मिला था। संजय शर्मा उनके परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने निजी काम के लिए मंगूराम से 22 लाख रुपये उधार मांगे थे। रकम वापस न मिलने पर संजय शर्मा ने 24 जुलाई 2017 को 22 लाख रुपये का चेक दिया। यह चेक बैंक में लगाने पर ''अकाउंट ब्लॉक'' की टिप्पणी के साथ बाउंस हो गया। बाद में दोबारा लगाने पर भी वही स्थिति रही। मंगूराम ने कानूनी नोटिस भेजा, लेकिन रकम नहीं लौटाई गई।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश ने 30 जुलाई 2024 को संजय शर्मा को दोषी ठहराया था। उन्हें छह माह की कैद और 38 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। जुर्माने में से 37 लाख रुपये परिवादी को और एक लाख रुपये राज्य सरकार को देने का आदेश हुआ। सत्र अदालत ने पाया कि चेक ''अकाउंट ब्लॉक'' होने से बाउंस हुआ था। इससे आरोपी के हस्ताक्षर साबित होते हैं। संजय शर्मा अपना चेक चोरी का दावा भी ठोस साक्ष्य से साबित नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed