{"_id":"6a5e38af7424a1bfc8018585","slug":"fgsd-grnoida-news-c-1-noi1095-4522264-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कई सेक्टरों की समस्याओं पर आज होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कई सेक्टरों की समस्याओं पर आज होगा मंथन
विज्ञापन
फोटो -- -- -
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 52 स्थित फोनरवा कार्यालय में दोपहर तीन बजे से शहर के विभिन्न सेक्टरों में लंबित जनसमस्याओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए सर्कल-1 से 5 के अंतर्गत आने वाली आरडब्ल्यूए की बैठक होगी।
फोनरवा के महासचिव केके जैन ने बताया कि बैठक में नोएडा प्राधिकरण के सिविल, उद्यान विभाग, जल एवं सीवर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। फोनरवा लंबे समय से इन सर्कलों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित किए जाने की मांग कर रहा था, ताकि विभिन्न सेक्टरों की लंबित समस्याओं का विभागवार समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि फोनरवा और कई आरडब्ल्यूए की ओर से पूर्व में अपने-अपने सेक्टरों की समस्याओं का विस्तृत विवरण मुख्य कार्यपालक अधिकारी को सौंपा गया था। उस समय मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने आश्वासन दिया था कि तीन माह के भीतर इन समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।