फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fgfsd

Noida News: प्राधिकरण के सीईओ से मिलकर सोसाइटी के लोगों ने बताई समस्या

Mon, 20 Jul 2026 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
fgfsd
यमुना सिटी। शहर के 22डी सोसाइटी की समस्याओं के निवारण के लिए सोमवार को सोसाइटी के लोगों ने यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ से मिलकर अपनी समस्याएं बताई। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सीईओ को ज्ञापन भी सौंपा और उनसे मांग करी है कि जल्द से जल्द समस्याओं का निवारण किया जाए। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि प्राधिकरण के सीईओ ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और जल्द ही निवारण का आश्वासन दिया है। उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सोसाइटी का निरीक्षण कर वहां की समस्याओं की रिपोर्ट तैयार की जाए, जिससे जल्द से जल्द उनका निवारण किया जा सके। हालांकि सोसाइटी के लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि जब एक निवासी ने सोसाइटी से जुड़ी अपनी समस्याएं बतानी शुरू करी तो सीईओ ने उन्होंने उसे कमरे के बाहर भेज दिया। सोसाइटी के वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने बताया कि वह अस्वस्थ होने के कारण सोमवार को इस बैठक में नहीं जा सके थे। जल्दी ही वह दुबारा उनसे मिलकर सोसाइटी की समस्याओं को मजबूती से रखेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed