फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fgfgg

Noida News: मुख्यमंत्री का फोटो एडिट कर किया अपलोड

Tue, 30 Sep 2025 09:06 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 30 Sep 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
fgfgg
दनकौर। कस्बा निवासी एक युवक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप लगा है। आपत्तिजनक फोटो को देखकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। कार्रवाई की मांग को लेकर जब कोतवाली में शिकायत की गई तो मामले की जांच शुरू हुई। जिसके आधार पर पुलिस ने मंगलवार को संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात कस्बे के एक सामाजिक संगठन के व्हाट्सएप ग्रुप में एक युवक की ओर से मुख्यमंत्री का एडिट फोटो अपलोड किया गया था। इससे कस्बे के लोगों में काफी रोष दिख रहा है। स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है। हालांकि कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed