{"_id":"68e8fa831fa3daaa350c1e24","slug":"fgfdgsfdg-grnoida-news-c-1-gnd1002-3503029-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मुख्यमंत्री दर्पण डैश बोर्ड में गाैतमबुद्धनगर कमिश्नरेट सभी कमिश्नरेट में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मुख्यमंत्री दर्पण डैश बोर्ड में गाैतमबुद्धनगर कमिश्नरेट सभी कमिश्नरेट में अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- प्रदेश के सभी जनपदों में दूसरा स्थान, दर्पण डैश बोर्ड से शासन स्तर से होती है मॉनिटरिंग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कमिश्नरेट गाैतमबुद्धनगर को मुख्यमंत्री दर्पण डैश बोर्ड में प्रदेश के सभी कमिश्नरेट में प्रथम स्थान मिला है। वहीं प्रदेश के सभी जनपदों में दूसरा स्थान मिला है। मुख्यमंत्री दर्पण डैश बोर्ड से शासन स्तर से पुलिस के कामों की समीक्षा की जाती है। सितंबर माह की रैंकिंग शुक्रवार को जारी की गई। गाैतमबुद्धनगर कमिश्नरेट ने डायल 112 से लेकर अन्य सराहनीय कार्यों को लेकर बेहतर काम किया है। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को पीआरवी रेस्पांस टाइम, अग्नि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण से लेकर गुंडा एक्ट आदि की कार्रवाई में बेहतर रैंकिंग मिली है।
मुख्यमंत्री दर्पण डेश बोर्ड में पुलिस विभाग के विभिन्न शाखाओं और ईकाइयों की कार्रवाई के 52 बिंदुओं पर आकलन किया जाता है। इस बार ज्यादातर बिंदुओं पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को ए और ए प्लस रैंकिंग मिली है। पुराने केस का निस्तारण करने, गैंगस्टर एक्ट के तहत माफिया पर कार्रवाई करने और विभिन्न प्रकार के सत्यापन के लिए त्वरित कार्रवाई के कारण कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर की रैंकिंग अव्वल रही है। डायल 112 पीआरवी रिस्पांस टाइम, कुल पंजीकृत शिकायतें एवं निस्तारण, 1090, अग्नि सुरक्षा एनओसी जारी करने की कार्रवाई, आग लगने की घटनाओं में त्वरित प्रतिक्रिया, महिलाओं से संबंधित अपराधों में हुई कार्रवाई, पॉक्सो ऐक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही, एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई, वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी आदि के अंतर्गत की गई कार्रवाई, विभिन्न प्रकार के नागरिक सत्यापन आदि बिंदुओं पर कमिश्नरेट का काम बेहतर रहा है।