{"_id":"6a8873b75dcddde00e0a933f","slug":"fgds-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-9615-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नाली की सफाई को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नाली की सफाई को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर।
अट्टा गुजरान गांव में शुक्रवार को नाली की सफाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के करीब 4 लोग घायल हो गए। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। एक पक्ष के सतवीर ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी सरजीत ने नाली से निकला कीचड़ उनके घर के सामने डाल दिया था। विरोध करने पर सरजीत ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उनके और परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उनके परिवार के दो लोग घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के बिजेंद्र ने आरोप लगाया कि उनका भतीजा सरजीत घर के सामने नाली की सफाई कर रहा था। सतवीर और उसके परिजनों ने इसका विरोध किया और बाद में हमला कर दिया।