{"_id":"6171a954dc9c074c43007b75","slug":"fertilizer-found-by-going-5-km-away-mewat-news-noi611693613","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 किलोमीटर दूर जाकर मिली खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 किलोमीटर दूर जाकर मिली खाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना। किसानों की खाद की समस्या का समाधान नहीं हो रहा हैं। सरसों की किसानों ने अधिकतर जो बिजाई की थी, उसमें से काफी फसल खराब हो गई। अब किसानों को सरसों और गेहूं की बिजाई के लिए डीएपी खाद की जरूरत है लेकिन अभी तक किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रही है। महिला किसान भी इधर-उधर खाद के लिए चक्कर काटने को मजबूर हैं।
बृहस्पतिवार को पिनगवां खंड के गांव मोहम्मदपुर तेड में सरकारी संस्था पैक्स पर करीब 500 डीएपी के कट्टे रात के समय ही खाद पहुंच गई थी। बृहस्पतिवार को अल सुबह से ही किसानों की खाद लेने को लाइन लग गई। कट्टे कम और किसान ज्यादा होने से अधिकारियों जब परेशानी होने लगी तो उच्च अधिकारियों के आदेश पर पिनगवां पुलिस थाने में किसानों को खाद की पर्ची काटी गई। गांव मोहम्मदपुर से किसानों को खाद उठानी पड़ी। कुछ किसानों खाद तो मिली लेकिन उनको करीब पांच-सात किलोमीटर इधर से उधर भागना पड़ा।
कृषि अधिकारी अभय राम ने बताया कि मोहम्मदपुर तेड में सरकारी संस्था पैक्स पर आज 500 कट्टे डीएपी खाद के आए थे। लेकिन किसानों की भीड़ होने से पैसे लेकर पर्ची काटने में भारी परेशानी हो रही थी। साथ ही पैसे लुटने का खतरा भी था। इसी की चलते किसानों को खाद देने से पहले पिनगवां पुलिस थाने में एक कट्टा के 1200 रुपये लेकर पर्ची काटी गई थी। उन्होंने कहा जल्द ही खाद की समस्या का समाधान हो जाएगा।