{"_id":"69a063b01f913c51bf0f8d84","slug":"female-police-appeared-weak-in-front-of-women-protesters-grnoida-news-c-1-noi1095-3995368-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिला प्रदर्शनकारियों के सामने कमजोर नजर आई महिला पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिला प्रदर्शनकारियों के सामने कमजोर नजर आई महिला पुलिस
विज्ञापन
पुरुष पुलिसकर्मियों ने उन्हें जिलाधिकारी आवास का घेराव करने जाने से रोका, दो घंटे तक हुआ घमासान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन के लिए डीएम आवास का घेराव करने जा रहीं महिला प्रदर्शनकारियों के सामने नोएडा की महिला पुलिस कमजोर नजर आई। इस वजह से पुरुष पुलिसकर्मियों को मोर्चा संभालना पड़ा। इस दौरान करीब दो घंटे तक पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच घमासान हुआ।
उल्लेखनीय है कि सेक्टर-16ए स्थित विद्युत निगम के कार्यालय पर सोलह दिनों से भारतीय किसान परिषद के बैनर तले लोग डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। कहीं से कोई उम्मीद नजर न आने पर बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे वे सेक्टर-27 स्थित जिलाधिकारी आवास का घेराव करने जाने लगे। आगे महिलाएं थीं। पुरुष उनके पीछे थे। दूसरी तरफ उन्हें रोकने के लिए पुलिस भी तैनात थी।
जैसे ही प्रदर्शनकारी बढ़े वैसे पुलिस ने उन्हें रोका। पहले महिला पुलिस ने मोर्चा संभालने की नाकाम कोशिश की। महिलाएं जब पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर बाहर निकलने लगीं तो पुरुष पुलिसकर्मी उन्हें रोकने में जुट गए। पुलिस ने लाठियों से बैरिकेडिंग बनाकर उन्हें रोका। कार्यालय की चाहरदीवारी कूदकर भी कोई बाहर न निकले इसका ध्यान भी दिया गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची नोएडा जोन एडीसीपी मनीषा सिंह ने ज्ञापन लेकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा कि मांग पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा।
प्रदर्शनकारियों ने हाल ही में रिलीज हुई यादव जी की लव स्टोरी का भी विरोध जताया। उनका आरोप है कि फिल्म का टाइटल सामाजिक माहौल बिगाड़ रहा है।