फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdsgdf

Noida News: विवाहिता के अश्लील फोटो फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट से वायरल, पति पर केस दर्ज

Tue, 26 May 2026 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
fdsgdf
दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के सलारपुर कलां गांव में एक विवाहिता के अश्लील फोटो फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर वायरल कर दिए गए। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दहेज उत्पीड़न के मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए उसके पति द्वारा लगातार गाली-गलौज, धमकी और बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सलारपुर कलां गांव निवासी नेहा शर्मा की शादी 30 जून 2020 को दादरी के ब्रह्मपुरी मोहल्ला निवासी ऋषभ मिश्रा के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर वर्ष 2023 में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पीड़िता के अनुसार मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए पति आए दिन फोन पर गाली-गलौज करता है और अशब्द भाषा का प्रयोग करता है। आरोप है कि पति ने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर विवाहिता के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। विरोध करने पर आरोपी द्वारा मुकदमा वापस लेने, बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जारचा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति ऋषभ मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed