फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdsg

Noida News: हरियाणा बॉर्डर वाले गांवों में अब रहेगी पुलिस की पैनी नजर

Tue, 05 May 2026 08:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
fdsg
-घटना करने के बाद आसानी से बॉर्डर पार कर जाते हैं अपराधी
विज्ञापन

-हरियाणा से जुड़े हुए हैं यमुना सिटी के कई गांव

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना सिटी के हरियाणा बॉर्डर वाले गांवों में अब पुलिस सख्त निगरानी रखेगी और संदिग्धों की तत्काल जांच की जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि अपराधी यूपी में अपराध करने के बाद गांवों का रास्ता लेते हुए आसानी से राज्य का बॉर्डर पार कर जाते हैं। जिससे वह लंबे समय तक पुलिस से बचे रहते हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यमुना सिटी के रबूपुरा, जेवर क्षेत्र के कई गांव ऐसे हैं, जिनकी सीमा हरियाणा के गांवों से मिली हुई है। दोनों राज्यों के बीच स्थित इन गांवों में कोई भी बैरिकेडिंग या रोक टोक नहीं होती है। दोनों राज्यों के लोग हर दिन बिना किसी रोक-टोक के एक दूसरे के गांव में आते-जाते हैं। आपस में लोगों की रिश्तेदारियां और व्यापारिक संबंध भी हैं। इसी का फायदा अपराधी उठाते हैं और वारदात करने के बाद गांवों के रास्ते से ही प्रदेश की सीमा पार कर जाते हैं।
विज्ञापन

आधा दर्जन से ज्यादा गांवों की जुड़ी है सीमा : यमुना सिटी में आने वाले रबूपुरा, जेवर और दनकौर क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों की सीमा हरियाणा बॉर्डर से जुड़ी हुई है। थाना स्तर पर इन सीमाओं पर निगरानी के लिए टीम का गठन किया जाएगा और चौकसी बरती जाएगी। वहीं पुलिस की ओर से अब सीमा पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में बढ़ाई जाएगी निगरानी : पुलिस ने बीते कई मामलों के बाद अपराधियों को हरियाणा बॉर्डर के पास से ही गिरफ्तार किया है। यह घटना करने के बाद सीमा पार कर गए थे। पुलिस को अपने मुखबिर से इनके वापस आने की जानकारी मिली तो पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस दिन के साथ रात में भी बॉर्डर क्षेत्रों पर निगरानी बढ़ाएगी।


अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस टीम को सख्त निर्देश हैं कि किसी भी संदिग्ध के नजर आने पर तत्काल जांच की जाए।
-सार्थक सेंगर, एसीपी, जेवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article