{"_id":"69d7a092ef1a5419f20ea20b","slug":"fdsg-grnoida-news-c-25-1-mwt1001-111159-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दमकल कर्मियों की हड़ताल को सर्व कर्मचारी संघ का समर्थन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दमकल कर्मियों की हड़ताल को सर्व कर्मचारी संघ का समर्थन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
फोटो- रोष जताते सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य।
संवाद न्यूज एजेंसी नूंह। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला नूंह की कमेटी ने अग्निशमन (दमकल विभाग) के कर्मचारियों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय हड़ताल को समर्थन देते हुए सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। संघ पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार दमकल कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज कर हड़ताल को कुचलने का प्रयास कर रही है। संघ के जिला प्रधान समुन खान, उपप्रधान एवं पूर्व जिला प्रधान योगराज दिक्षित, जिला सचिव जयकुंवार दहिया और ब्लॉक कोषाध्यक्ष फखरूद्दीन खान ने संयुक्त बयान में कहा कि सरकार द्वारा हरियाणा रोडवेज के चालकों से दमकल विभाग का कार्य लेने का फैसला गलत है, क्योंकि उन्हें अग्निशमन उपकरण चलाने का प्रशिक्षण नहीं है।
उन्होंने बताया कि दमकल कर्मी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, जिनमें शहीद कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा और नौकरी, जोखिम भत्ता, मेडिकल सुविधाएं, पक्का रोजगार, वर्दी व धुलाई भत्ता तथा पुरानी पेंशन योजना शामिल हैं। संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द बातचीत कर समाधान नहीं निकालती, तो अन्य विभागों के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होंगे और व्यापक आंदोलन किया जाएगा।