फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdsg

Noida News: एयर इंडिया के क्रू मेंबर की हत्या में फरार आरोपी पर एक और प्राथमिकी

Mon, 25 May 2026 08:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
fdsg
एयर इंडिया के क्रू मेंबर की हत्या में फरार आरोपी पर एक और प्राथमिकी
विज्ञापन

-कोर्ट के आदेश का पालन न करने पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला, पुलिस का मानना आरोपी अपनी संपत्ति ठिकाने लगा सकता है

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एयर इंडिया के क्रू-मेंबर सूरज मान की जनवरी 2024 में हुई हत्या में फरार आरोपी हरजीत मान के खिलाफ सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एक और प्राथमिकी दर्ज की है। यह प्राथमिकी कोर्ट के आदेश का पालन न करने को लेकर अब उसके खिलाफ जांच अधिकारी ने दर्ज करवाई है। हरजीत मान इस हत्याकांड का 13वां आरोपी है और पिछले दो साल से पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा है।

19 जनवरी 2024 को दिनदहाड़े सेक्टर-104 हाजीपुर में जिम के बाहर एयर इंडिया के क्रू मेंबर सूरज मान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में दिल्ली के खेड़ा खुर्द गांव में सूरज के गैंगस्टर भाई प्रवेश मान की कपिल मान से चल रही दुश्मनी सामने आई थी। जांच के दौरान पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। लेकिन आरोपी हरजीत मान लगातार फरार चल रहा है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर लोकेंद्र सिंह राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कराया गया था। इसके बाद उसके घरों पर नोटिस चस्पा किए गए और अदालत से उसे भगोड़ा घोषित कराने की कार्रवाई भी पूरी की। जांच अधिकारी का दावा है कि आरोपी हरजीत मान लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा है। इसी को आधार बनाते हुए कोर्ट के आदेश पर उसके खिलाफ नया मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी अपनी चल और अचल संपत्तियों को खुर्द-बुर्द करने की कोशिश भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed