{"_id":"68ed0c40506f022db90dd610","slug":"fdsdfg-grnoida-news-c-1-gnd1002-3514942-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रात के सन्नाटों में सक्रिय हैं चोर, दो घरों व पीजी में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रात के सन्नाटों में सक्रिय हैं चोर, दो घरों व पीजी में लाखों की चोरी
विज्ञापन
दो घरों व पीजी में लाखों की नकदी व ज्वेलरी चोरी
- संबंधित पुलिस कर रही मामले की जांच, मुकदमा दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बदमाशों ने दो घरों व एक पीजी में घुसकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामूरा गांव में पीजी में चोरी की वारदात सामने आई है। वहीं कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र में दो घरों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी की गई। इन मामलों में संबंधित कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है। मामूरा गांव के राजहंस पीजी में रहने वाले विवेक अवस्थी ने पुलिस से शिकायत की है कि वह नोएडा की एक आइटी कंपनी कार्यालय में काम करते हैं। वह बृहस्पतिवार सुबह को कमरे का गेट खोलकर सो रहे थे। इसी दौरान चोर आए उसके कमरे से चोर लैपटाप, मोबाइल, चार्जर व कुछ नकदी चोरी कर ले गए। वहीं चौड़ा गांव में रहने वाले राजकरन के कमरे से चोर सोने-चांदी के गहने व 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चौड़ा गांव में ही रहने वाले रविंद्र प्रताप रविवार सुबह को सोकर उठे तो कमरे में चोरी होने का पता चला। चोर कमरे से मोबाइल और लैपटाप चोरी कर ले गए। एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि इन मामलों में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखकर चोरों की पहचान में जुटी है।