फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fds

Noida News: बस के ब्रेक फेल होने से हादसे का वीडियो वायरल

Thu, 29 Oct 2026 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
fds
- मुख्य चौराहे पर बस के ई रिक्शा से टकराने का दावा, ई रिक्शा में सवार थे तीन यात्री
विज्ञापन

- थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी होने से किया इनकार

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर के मुख्य चौराहे पर बस के हादसे का एक वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में एक बस चौराहे के पास टकराने के बाद खड़ी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि बस के इमरजेंसी ब्रेक काम नहीं करने के कारण यह हादसा हुआ। बस एक ई रिक्शा से टकरा गई, जिसमें तीन यात्री बैठे हुए थे। घटना जेवर तहसील के पास मुख्य चौराहे पर पुलिस सहायता केंद्र के सामने की बताई जा रही है। प्रसारित वीडियो में कुछ लोग बस के इमरजेंसी ब्रेक काम नहीं करने की बात कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो में लोगों कहते नजर आ रहे हैं कि ब्रेक ठीक से नहीं लगने के कारण चालक बस को नियंत्रित नहीं कर सका और बस ई रिक्शा से जा टकराई। वायरल वीडियो बृहस्पतिवार की बताई जा रही है। वहीं जेवर थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed