फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgsgd

Noida News: जानलेवा हमला करने के आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल

Tue, 30 Sep 2025 09:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
fdgsgd
फोटो
विज्ञापन


- 50 हजार रुपये के लालच में आरोपियों ने घटना को दिया था अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। दो दिन पूर्व नगर के रेलवे रोड पर मेडिकल संचालक पर चाकू से गोदकर जानलेवा हमला करने के मामले में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । दोनों आरोपी पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई हैं। आरोपियों ने 50 हजार रुपये के लालच में आकर घटना को अंजाम दिया था।

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि नगर के रेलवे रोड पर मेडिकल स्टोर चलाने वाले रूप सिंह भाटी स्टोर बंद कर दो दिन पहले अपने घर जा रहे थे । पैदल जाते समय रेलवे रोड पर बदमाशों ने चाकू से गोदकर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मंगलवार की देर शाम कोतवाली दादरी क्षेत्र के पेरीफेरल पुल के नीचे पुलिस जांच कर रही थी। जांच के दौरान गौतमपुरी मोहल्ला निवासी राजकुमार व नीलकंठ कॉलोनी निवासी साजिद बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। पास आते ही पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग किए जाने पर दोनों के पैरों में गोली लग गई। पूछताछ में बताया कि वह पेंट करने का काम करते हैं। कुछ दिन पहले गगन विहार निवासी विनोद के यहां पेट का काम कर रहे थे। तभी विनोद ने 50 हजार रुपये देने का लालच देकर चिकित्सक पर हमला करने की घटना कराईं है। घटना में एजाज मेवाती उर्फ जहरु व एस्कॉर्ट कॉलोनी निवासी कुनाल भी शामिल रहे। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद राजकुमार व साजिद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed