{"_id":"6a6a0879e104c780310a55e6","slug":"fdgsfd-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-8838-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिला की मौत का क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी पुलिस की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिला की मौत का क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी पुलिस की टीम
विज्ञापन
-दनकौर में नहर में कार गिरने से हो गई थी महिला की मौत, पति ने कूदकर बचाई थी जान
- भाई की शिकायत पर दर्ज हुआ है दहेज हत्या का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। गांव भट्टा में नहर में डूबकर हुई महिला की मौत के मामले में अब पुलिस क्राइम सीन को रीक्रिएट करेगी। मामले की विस्तृत जांच के लिए टीम का गठन किया गया है, जो सारे मामले की बारीकी से जांच करेगी। पोस्टमार्टम में महिला की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके थे और आशंका जताई जा रही है कि महिला को जहरीला पदार्थ देकर गाड़ी नहर में गिराई गई थी। जिसके चलते फॉरेंसिक और पुलिस टीम गहनता से मामले की जांच कर रही है।
गांव भट्टा निवासी मोहित अपनी पत्नी रीना के साथ रविवार को मथुरा घूमने के लिए गया था। देर रात वहां से लौटने के दौरान उसकी थार गाड़ी नहर में गिर गई थी। नहर में डूबने के कारण महिला की मौत हो गई थी। मायके पक्ष के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच में जुटी हुई है। फाॅरेंसिक और पुलिस की टीमें मौके पर जाकर सारा क्राइम सीन दुबारा क्रिएट करेंगी और देखेंगी कि महिला के पति ने जो बयान पुलिस को दिए हैं, वह क्राइम सीन से मिलते हैं कि नहीं। जिसके आधार पर चार्ज शीट तैयार की जाएगी और मामले की विवेचना को आगे बढ़ाया जाएगा। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि साक्ष्य एकत्रित करने व घटना का सही खुलासा करने के लिए क्राइम सीन रीक्रिएशन की तैयारी की जा रही है।
भाई की शिकायत पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी : बुलंदशहर निवासी मृतका रीना के भाई सोनू की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति मोहित के साथ सास मुकेश कुमारी और ससुर घनानंद के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की थी। भाई ने बताया था कि नवंबर 2020 में उसकी बहन रीना की शादी दनकौर के भट्टा गांव निवासी मोहित से हुई थी। शादी के बाद से ही मोहित थार गाड़ी और 5 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहा था। दहेज नहीं देने पर बहन को प्रताड़ित करता था। वहीं अब उसका किसी अन्य महिला से भी संबंध हो गया था और इसी कारण मोहित ने साजिश करते हुए उसकी बहन की हत्या कर दी है।