फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgfdsg

Noida News: फोनरवा ने डीसीपी ट्रैफिक के सामने उठाए जाम और अवैध पार्किंग के मुद्दे

Tue, 07 Jul 2026 06:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
fdgfdsg
नोएडा। फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) के पदाधिकारियों ने सोमवार को डीसीपी (यातायात) अभय कुमार मिश्रा के साथ बैठक कर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विभिन्न सेक्टरों से मिले सुझावों और शिकायतों का ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन




फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि अवैध पार्किंग, ई-रिक्शा और ऑटो का अनियंत्रित संचालन, सड़क किनारे अतिक्रमण तथा प्रमुख मार्गों पर लगने वाले जाम से शहरवासी रोजाना परेशान हो रहे हैं। महासचिव के.के. जैन ने प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की संख्या बढ़ाने, अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाने, ई-रिक्शा व ऑटो के लिए निर्धारित स्टैंड और निजी बसों के लिए अलग बस स्टैंड विकसित करने की मांग रखी। बैठक में सेक्टर-117 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कोसिंदर यादव ने एफएनजी चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने, सेक्टर-55 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतनारायण गोयल ने सेक्टर के बाहर यातायात व्यवस्था सुधारने और सेक्टर-122 निवासी भूषण शर्मा ने पार्थला फ्लाईओवर से पहले नया यू-टर्न बनाने का सुझाव दिया। वहीं, सेक्टर-36 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनीता ने सेक्टर-31 और 36 के बीच सड़क पर डिवाइडर व फुटपाथ बनाने की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed