फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Faults found in surprise inspection, action will be taken

औचक निरीक्षण में मिली खामियां, होगी कार्रवाई

Sun, 08 May 2022 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Faults found in surprise inspection, action will be taken
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव के नेतृत्व में 10 टीमों ने रविवार को शहर के 40 वार्डों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां पाई गईं। सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर निगम आयुक्त ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

निगम आयुक्त यशपाल यादव ने दिसंबर-जनवरी में शहर के 40 वार्डो में सफाई अभियान चलाया था। इस दौरान नाले-नालियों की सफाई कराई गई थी साथ ही कई स्थानों पर से अतिक्रमण हटाए गए थे। रविवार को सभी सभी वार्डों का जायजा लेने के लिए 10 अधिकारियों की टीमें बनाई गई। निगमायुक्त यशपाल यादव ने वार्ड 11, 12, 14 और 15 का निरीक्षण किया। इन वार्डों में सफाई, सीवरेज, मलबे की सफाई, पार्कों की सफाई, लाइट की व्यवस्था, कूड़े के ढेर और अतिक्रमण से संबंधित कार्यों की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाई गईं। वार्ड नंबर-15 का निरीक्षण के दौरान बोध विहार का बूस्टिंग स्टेशन अंदर और बाहर से गंदा पाया गया। सिविल और बिजली का काम भी ठीक नहीं था। बोध विहार पार्क में कूड़े के ढेर और गंदगी पाई गई। इसके अलावा एसजीएम नगर में अनाधिकृत निर्माण, सड़क के किनारे वाहनों का कब्जा और सड़क के दोनों तरफ गंदगी का ढेर मिले। निगमायुक्त ने सभी खामियों को उपस्थित अधिकारियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सड़क निर्माण में लापरवाही ठेकेदार होगा ब्लैक लिस्ट
निगमायुक्त ने हार्डवेयर प्याली चौक के सड़क के कार्य का निरीक्षण किया। सड़क निर्माण में कोताही बरतने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के आदेश दिए और सड़क निर्माण के कार्यों को किसी अन्य ठेकेदार से करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने फिर किया कब्जा
निगम आयुक्त ने एनआईटी एक नंबर मार्केट का निरीक्षण किया। नाला सिल्ट से भरा था और उस पर अतिक्रमण किया जा चुका था। निगम आयुक्त उन्होंने अतिक्रमण को हटाने और नाले की सफाई के निर्देश दिए। इसी तरह एनएच-5 का नाले के ओवरफलों का निपटान करने और जनता बैंड के साथ पार्क की सफाई कराने के लिए कहा। उन्होंने इको ग्रीन की गाड़ियों पर 18 साल से कम उम्र के ड्राईवरों को नियुक्त करने और गाड़ियों में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग नहीं करने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed