फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Father Raj Kumar Mehta gave emotional statement in condolence meeting organized for engineer Yuvraj Mehta

युवराज के लिए शोक सभा: भावुक पिता का छलका दर्द, कहा- दो घंटे तक तड़पता रहा बेटा...लापरवाही ने छीन ली जिंदगी

Sat, 24 Jan 2026 06:53 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: राहुल तिवारी Updated Sat, 24 Jan 2026 06:53 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में युवराज मेहता की शोक सभा में उनके पिता ने बताया कि जलजमाव वाले गड्ढे में गिरने के बाद बेटे ने करीब दो घंटे संघर्ष किया। समय रहते बचाव संभव था, लेकिन लापरवाही से उसकी जान चली गई। पिता ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Father Raj Kumar Mehta gave emotional statement in condolence meeting organized for engineer Yuvraj Mehta
इंजीनियर युवराज मेहता की स्मृति में शोक सभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी में शनिवार को सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की स्मृति में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान युवराज के पिता राज कुमार मेहता ने भावुक होते हुए कहा कि जलजमाव वाले गड्ढे में गिरने के बाद उनके बेटे ने करीब दो घंटे तक संघर्ष किया और बचाव के लिए पर्याप्त समय भी दिया, लेकिन बचाव दल की लापरवाही के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवराज को आसानी से बचाया जा सकता था, लेकिन उसे भगवान भरोसे छोड़ दिया गया। पिता ने स्पष्ट किया कि वे जानते हैं कि उनका बेटा कभी वापस नहीं आ सकता, लेकिन वे चाहते हैं कि इस पूरे घटनाक्रम में हुई लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कठोर से कठोर कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में कोई दूसरा युवराज ऐसी त्रासदी का शिकार न बने।
विज्ञापन



युवराज के पिता ने कहा कि वे पहले से लिखकर अपना बयान लाए थे। उन्होंने देश की जनता, मीडिया और सोसाइटी के लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस मामले में आवाज उठाई और प्रशासनिक लापरवाही को सही दिशा में सामने लाया। उन्होंने डिलीवरी ब्वॉय मोनिंदर का भी आभार जताया, जिसने बिना किसी की परवाह किए नाले में छलांग लगाकर युवराज को बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यूपी सरकार को भी धन्यवाद दिया, जिसने मामले का संज्ञान लेते हुए एसआईटी का गठन किया। साथ ही मांग की कि किसी भी हाल में दोषियों को बख्शा न जाए और उन्हें सख्त सजा मिले। शोक सभा में मौजूद लोगों ने युवराज को श्रद्धांजलि दी और परिवार के साथ न्याय की इस लड़ाई में खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed