{"_id":"690506a2f5a02560f60ba859","slug":"father-assaulted-for-not-naming-the-house-na-news-c-5-1-drn1027-824066-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मकान नाम न करने पर पिता के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मकान नाम न करने पर पिता के साथ मारपीट
विज्ञापन
मकान नाम न करने पर पुत्र व पुत्रवधू ने एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर बुजुर्ग के साथ मारपीट करते हुए गला दबाने का प्रयास किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के थिथौला निवासी धर्म सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि एक अगस्त को वह अपने कमरे में बैठा हुआ था। इसी दौरान उसका पुत्र व पुत्रवधू एक अन्य व्यक्ति के साथ उसके घर में घुस आए और मकान नाम करने की मांग करने लगे।
उसके मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से गला घोंटने का प्रयास भी किया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर निखिल, हेमलता एवं शिब्बू निवासी थिथौला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --