फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Father and son arrested with ganja worth twenty lakhs in Greater Noida

एनसीआर में गांजा तस्करों पर छापा: सप्लाई करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, इतने लाख की है कीमत

Thu, 23 Nov 2023 05:33 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 23 Nov 2023 05:33 PM IST
सार

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बीस लाख के गांजे के साथ पिता-पुत्र पकड़े गए हैं और वहीं एक अन्य साथी फरार हो गया है। बादलपुर कोतवाली पुलिस ने दुजाना गांव के पास पकड़ा है।

विज्ञापन
Father and son arrested with ganja worth twenty lakhs in Greater Noida
पिता-पुत्र गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बादलपुर कोतवाली पुलिस ने दुजाना गांव की पुलिया के पास गांजे से भरा कैंटर से ढाई कुंतल गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से कैंटर चालक और परिचालक (पिता-पुत्र) को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक आरोपी मौके से फरार हो गया है। पकड़े गए गांजे की कीमत 20 लाख रुपये के करीब हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कैंटर पकड़ा था। पुलिस ने बताया कि धूम मानिकपुर गांव से कूड़ी खेड़ा रोड की तरफ एक कैंटर जा रहा था। पुलिस ने नारकोटिक्स टीम के साथ कैंटर को पकड़ लिया। मौके से चालक उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के सर्वाखेड़ा गांव निवासी रामबीर और परिचालक अभिषेक को गिरफ्तार किया। दोनों पिता पुत्र हैं। गजेन्द्र कैंटर को लेकर बंबावड़ गांव की तरफ जा रहा था। वहां गांवों के रास्तों से होकर गाजियाबाद की तरफ जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कैंटर को रोका तो आरापी पिता पुत्र और एक अन्य कैंटर को छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। जबकि एक आरोपी फरार हो गया। कैंटर में आठ बोरा गांजा मिला है। गांजा 248 किग्रा था।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी गांजा को लेकर गाजियाबाद जा रहे थे। वहां अन्य व्यक्ति मिलना था। जो गांजे को ठिकाने लगाने का काम करता। पुलिस ने गांजा बरामद कर पिता रामबीर और पुत्र अभिषेक गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि गजेंद्र मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed