{"_id":"6155eaf78ebc3e058c2ef261","slug":"farmers-will-take-out-the-tricolor-journey-from-harola-to-authority-today-noida-news-noi607789646","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज हरौला से प्राधिकरण तक तिरंगा यात्रा निकालेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज हरौला से प्राधिकरण तक तिरंगा यात्रा निकालेंगे किसान
विज्ञापन
नोएडा। भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में 81 गांवों के किसानों का धरना 30वें दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को हुई किसानों की पंचायत में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकालकर प्राधिकरण के अधिकारियों को जगाने का आह्वान किया गया। वहीं सोमवार को पूर्व घोषणा के अनुसार किसान प्राधिकरण पर हल्ला बोलेंगे। बृहस्पतिवार को आयोजित पंचायत की अध्यक्षता दादी पार्वती चौहान ने की जबकि संचालन बबली शर्मा ने किया।
किसान नेता सुखवीर खलीफा ने कहा कि बुजुर्ग दादी पार्वती चौहान के नेतृत्व पंचायत में कहा गया कि प्राधिकरण के अफसर किसानों की बात सुन नहीं रहे हैं। तीस दिन से किसान आंदोलन कर रहे हैं लेकिन अफसरों के कानों तक आवाज नहीं पहुंच रही है। अफसरों से जगाने के लिए किसान प्राधिकरण तक तिरंगा यात्रा निकालेंगे। वहीं सोमवार को किसान पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार प्राधिकरण कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
30 दिन से हर रोज जुटते हैं किसान
किसानों की आबादियों का अधिग्रहण करने और उनके घरों पर प्राधिकरण द्वारा अपना नाम दर्ज करने समेत कई मामलों के विरोध में किसान आंदोलन कर रहे हैं। रोजाना बड़ी संख्या में किसान जुटते हैं। इनमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल होती हैं।
विज्ञापन
किसानों को जेल भेजने पर मानवाधिकार आयोग ने मांगा जवाब
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए जा रहे 104 किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के मामले में मानवाधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर से 4 सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। किसानों की ओर से अधिवक्ता सचिन अवाना ने आयोग में प्रार्थना-पत्र देकर किसानों को गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार करने का आरोप लगाया था। अधिवक्ता सचिन अवाना ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर 81 गांवों के किसान 1 सितंबर से प्राधिकरण पर आंदोलन करने के लिए जा रहे थे। लेकिन तीन दिन में 104 किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।