फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers will get fertilizer at government price only, SDM said in joint meeting with vendors

किसानों को सरकारी मूल्य पर ही मिलेगी खाद,विक्रेताओं के साथ संयुक्त बैठक में बोले एसडीएम

Sun, 10 Oct 2021 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers will get fertilizer at government price only, SDM said in joint meeting with vendors
Farmers will get fertilizer at government price only, SDM said in joint meeting with vendors
फिरोजपुर झिरका। क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी की शिकायत पर एसडीएम रणबीर सिंह ने लघु सचिवालय में किसानों और खाद विक्रेताओं की संयुक्त बैठक बुलाई। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि किसानों को सरकारी मूल्य पर ही खाद मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान व्यापारियों ने कहा कि उन्हें डीएपी और यूरिया की सप्लाई नहीं मिल रही है। उनके पास जितना स्टॉक था, उसे किसानों को बेच दिया है। व्यापारियों ने कहा कि किसान राजस्थान में रहने वाले रिश्तेदारों और अन्य लोगों को यहां से खाद मुहैया करा रहे हैं। इस कारण अन्य किसानों को खाद की किल्लतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा 6 या 10 कट्टो की जरूरत रखने वाले किसान भी 25 से 50 कट्टे का स्टॉक कर रहे हैं। इस कारण भी किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, किसानों ने व्यापारियों पर घरों में खाद रखने और कालाबाजारी करने तक आरोप लगाया। इस पर एसडीएम ने फिरोजपुर झिरका के खाद विक्रेताओं के घरों और गोदामों को चेक किया। निरीक्षण के दौरान सभी गोदाम और घरों पर खाद के कट्टे मौजूद नहीं थे। इसके अलावा स्टॉक रजिस्टर भी चेक किया गया, जिससे खाद की कालाबाजारी की बात अफवाह निकली।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि किसानों द्वारा शिकायत मिलने पर शहर के कुछ व्यापारियों के गोदाम और निवास स्थान के ठिकानों को चेक किया गया था। लेकिन, खाद की कालाबाजारी और खाद उपलब्ध नहीं पाई गई। विक्रेताओं द्वारा खाद की कालाबाजारी करने बात अफवाह है। क्षेत्र के हर किसान को खाद सरकारी रेट पर मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed