फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers of Noida postponed protest against Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी के विरोध में नोएडा के किसानों ने टाला प्रदर्शन

Mon, 04 Oct 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers of Noida postponed protest against Lakhimpur Kheri
नोएडा। लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के विरोध में नोएडा के 81 गांवों के किसानों ने सोमवार को मौन रहकर जुलूस निकाला। प्राधिकरण की परिक्रमा करते हुए 2 मिनट की मौन भी रखा गया। किसान नेता सुखवीर खलीफा ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान अपनी समस्याएं रखने में असहज हैं। किसानों को सरेआम कुचलकर मौत के घाट उतारा जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को घोषित ताली-थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन अब इसी सप्ताह किसी भी दिन अचानक किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को आंदोलन शहीद हुए किसानों के लिए किया गया। दोपहर 2:45 बजे किसान काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतरे। हरौला बारात घर से सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण के चारों ओर किसानों ने परिक्रमा लगाई और दो मिनट का मौन धारण करके शहीद हुए किसानों की आत्मा की शांति की मांग की। इसके बाद किसान वापस लौटकर धरनास्थल पर आ गए।
विज्ञापन

किसान नेता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्राधिकरण पर 34 दिन से किसान धरना दे रहे हैं, लेकिन एक भी समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि किसानों को मुआवजा, आबादी, नक्शा नीति से मुक्ति और अन्य मांगों को पूरा किया जाएगा उसके बाद ही धरना खत्म करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए का मिल रहा समर्थन
किसानों के आंदोलन में शहर की आरडब्ल्यूए भी साथ आ गई है। रविवार को एक्सप्रेसवे स्थित सेक्टर-144 समेत कई आरडब्ल्यूए ने किसानों को समर्थन दिया था। सोमवार को सेक्टर-117 और सेक्टर-46 में किसानों व आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों पर अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा।

किसानों ने माना अधिकारियों का प्रस्ताव
प्राधिकरण के ओएसडी समेत कई अधिकारी सोमवार को हरौला बरात घर पहुंचे और वहां धरने पर बैैठे किसानों से बात की। अफसरों की ओर से कहा गया कि एसीईओ किसानों से वार्ता करना चाहते हैं, इसलिए मंगलवार को बैठक के लिए किसान प्राधिकरण में आमंत्रित हैं। किसानों ने अधिकारियों की वार्ता के प्रस्ताव को कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed