फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers happy with bumper production of mustard

सरसों की बंपर पैदावार से किसान खुश

Sat, 19 Mar 2022 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Farmers happy with bumper production of mustard
Farmers happy with bumper production of mustard
नगीना। जिले में सरसों की अच्छी पैदावार से किसानों के चेहरे पर रौनक नजर आ रही है। अच्छी पैदावार का मुख्य कारण बरसात के साथ-साथ कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा बताए गए नियमों का पालन करना भी है। गांव साकरस में कृषि विभाग द्वारा शनिवार को सरसों कटाई दिवस मनाया गया। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारी भी खुश दिखे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार जिले में जिन लोगों ने सरसों की खेती की है, उनके लिए बंपर पैदावार हुई है। अच्छी पैदावार देख किसान और कृषि विभाग के अधिकारियों ने सरसों कटाई दिवस मनाया। गांव साकरस में कोटेवा एग्री साइंस सीड्स कंपनी (पायनियर) द्वारा सरसों कटाई दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि समाजसेवी तौहिद हुसैन, सरपंच फूलचंद, जिला पार्षद अय्यूब मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आयोजन किसान कुंजी लाल के खेत में किया। कंपनी के प्रतिनिधि डॉ. माधो सिंह तोमर ने बताया कि सरसों की ज्यादा पैदावार लेने के लिए पायोनियर 45एस46 बीज से पैदावार को बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए लगभग 220 किसानों को सरसों निकलवा कर दिखाई गई। तुलाई करने पर पायोनियर 45एस46 बीज की सरसों की पैदावार अन्य सरसों की तुलना में प्रति एकड़ 2 क्विंटल 20 किलोग्राम अधिक निकली है। इस अवसर पर किसानों के अलावा कंपनी के अधिकारी सद्दाम हुसैन, अफरोज खान, मूब्बसिल खान व शमीम अहमद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed