{"_id":"68e8034d713fe3f4ee0e5c44","slug":"farmers-body-found-near-tubewell-in-field-alleged-murder-over-land-dispute-na-news-c-244-1-pnp1006-145262-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: खेत में ट्यूबवेल के पास में मिला किसान का शव, जमीनी विवाद में हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: खेत में ट्यूबवेल के पास में मिला किसान का शव, जमीनी विवाद में हत्या का आरोप
Fri, 10 Oct 2025 12:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
किसान प्रदीप फाइलफोटो।
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। गढ़ी छाज्जू गांव में एक किसान प्रदीप का शव ट्यूबवेल की हौदी के पास मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हत्याकांड के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है।
मृतक किसान के भाई राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई प्रदीप रोजाना की तरह आवारा पशुओं से देखरेख के लिए रात खेत में गया था लेकिन जब रात 11 बजे तक भी वह वापिस घर नहीं लौटा तो भाई की तलाश करने रात करीब एक बजे खेत में गया। लेकिन वह खेत में नहीं मिला। अगली सुबह उसका पिता खेत में गए तो भाई प्रदीप पानी के हौदी के पास मृत मिला। जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। किसान राजेश ने अपने भाई प्रदीप की हत्या होने की आशंका जताते हुए आट्टा गांव के किसान सुरेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया है। किसान राजेश के मुताबिक उनका कई वर्षों से आट्टा गांव के निवासी सुरेंद्र के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते ही कुछ दिन पहले ही उसके भाई मंजीत ने जहर खाकर अपनी जान दी थी। जिस पर आत्म हत्या के लिए मजबूर करने का केस अदालत में विचाराधीन है। उसी केस में बीती छह अक्टूबर को उसकी समालखा कोर्ट में गवाही थी। जबकि मेरे दूसरे भाई प्रदीप की गवाही 13 अक्टूबर को होनी थी। आरोपी सुरेंद्र ने विगत छह अक्टूबर को उसकी गवाही के बाद भाई प्रदीप को जान से मारने की धमकी देते हुए चेतावनी दी थी कि वह तेरी कोर्ट में गवाही नहीं होने देगा। इसलिए उन्हें पूरा विश्वास है कि जमीनी विवाद के चलते सुरेंद्र ने ही उसके भाई प्रदीप की हत्या की हैं।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई के बयान पर आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
दीपक, प्रभारी, थाना पुलिस समालखा।