{"_id":"62b0d9a0bec5541b1e419316","slug":"farm-houses-built-on-government-land-will-be-demolished-in-kondli-bangar-submergence-area-noida-news-noi6553052127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोंडली बांगर डूब क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बने हुए फार्म हाउस होंगे ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडली बांगर डूब क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बने हुए फार्म हाउस होंगे ध्वस्त
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नोएडा के कोंडली बांगर गांव के डूब क्षेत्र में भूमाफिया ने सरकारी जमीन पर फार्म हाउस बनाकर बेच डाला। अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चला तो प्रशासन को अपनी जमीन की याद आई। अब प्रशासन सरकारी जमीन पर बने अवैध फार्म हाउस को ध्वस्त करेगा। जिला प्रशासन ने कमिश्नरेट से पुलिस बल मांगा है। फोर्स मिलने के बाद अवैध फार्म हाउसों को ध्वस्त कर दिया जाएगा। वहीं, डूब क्षेत्र में सरकारी जमीन की पैमाइश जारी है।
नोएडा प्राधिकरण के कोंडली बांगर गांव के डूब क्षेत्र में भी सैकड़ों की संख्या में फार्म हाउस बने हैं। अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद भी भूमाफिया सबक नहीं ले रहा हैं। अभी भी फार्म हाउस बनाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की है। आरोप है कि तहसील सदर के कर्मचारियों की मेहरबानी से भूमाफिया ने सरकारी जमीन के साथ-साथ किसानों की जमीन पर भी जबरन कब्जा कर लिया है। शिकायत पर तहसील की टीम ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब मामला जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचा तो उन्होंने फटकार लगाई।
उसके बाद तहसील सदर की टीम ने डूब क्षेत्र में सरकारी जमीन की पैैमाइश शुरू की। एसडीएम सदर अंकित कुमार ने बताया कि डूब क्षेत्र में 45 बीघा सरकारी जमीन है। इसकी पैमाइश की जा रही है। 21 बीघा जमीन की पैमाइश का काम पूरा कर लिया गया है। बाकी जमीन की पैमाइश चल रही है। 21 बीघे जमीन पर कुछ फार्म हाउस बने है। उनको हटाया जाएगा। इसके लिए पुलिस बल मांगा गया है। अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन के कारण फोर्स नहीं मिल सकी। जल्द ही फोर्स मिल जाएगी। उसके बाद जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों की जमीन पर भी बने है फार्म हाउस
कोंडली बांगर गांव के निवासी सोमवार को भी कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि भूमाफिया ने उनकी जमीन पर भी कब्जा कर लिया है और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि कोर्ट के माध्यम से उनकी जमीन को खाली कराई जाएगी। उन्होंने एसडीएम कोर्ट में वाद दायर करने को कहा है। वाद पर दोनों पक्षों को सुनकर फैसला लिया जाएगा।
कोंडली बांगर गांव में सरकारी जमीन खाली कराई जाएगी। जिन किसानों ने जमीन पर कब्जा करने की शिकायत दी है वो एसडीएम कोर्ट में गए है। वहां से उस पर फैसला होगा।- सुहास एलवाई, जिलाधिकारी