फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Faridabad : Serial killer has killed four girls after rape since 2019

फरीदाबाद : 2019 से चार लड़कियों की दुष्कर्म के बाद हत्या कर चुका है सीरियल किलर

Mon, 10 Jan 2022 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Faridabad : Serial killer has killed four girls after rape since 2019
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सिंहराज। - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। पिछले दिनों बीए की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। सिंहराज नागर सीरियल किलर निकला। 2019 के बाद वह चार लड़कियों की हत्या कर चुका है।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान के बताया कि सिंहराज ने 2 जनवरी को बीए की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी। पहले भी वह तीन किशोरियों की दुष्कर्म के बाद हत्या कर चुका है। 1986 में आरोपी दोहरे हत्याकांड में भी गिरफ्तार हो चुका है। उस पर अपने चाचा और चचेरे भाई की हत्या का आरोप था। हालांकि, उस मामले में आरोपी अतिरिक्त सत्र न्यायालय से बरी हो गया था। सिंहराज नागर (54) गांव जसाना का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने आरोपी को पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर ले रखा है। पुलिस ने उसे 8 जनवरी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पूछताछ में सिंहराज ने बताया कि उसने बीए की छात्रा (22) को खेड़ीपुल के पास से 31 दिसंबर को साइकिल पर बैठाया था। वह उसे पहले से जानती थी और चाचा कहती थी। आरोपी उसे 16 किमी दूर अपने गांव जसाना ले गया और दो दिन तक दुष्कर्म करता रहा। 2 जनवरी को उसकी हत्या कर शव आगरा नहर पर बने सेक्टर- 17 से बीपीटीपी पुल के बीच में फेंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन शव झाड़ियों में फंस गया। इसके बाद उसने 6 जनवरी को खुद ही छात्रा की नानी को फोन कर हत्या की सूचना दे दी। एसीपी की अगुवाई में गठित की गई टीम ने सिंहराज को वजीरपुर मास्टर रोड से गिरफ्तार किया था। वह सेक्टर-16 स्थित सिटी हॉस्पिटल में गार्ड की नौकरी करता था। डीसीपी क्राइम ने बताया कि वह सुबूत मिटाने के लिए शवों को आगरा नहर में फेंक देता था। लेकिन 22 वर्षीय छात्रा का शव झाड़ियों में फंस गया। इसके बाद वारदात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वारदात में भी था शामिल
दिसंबर 2019 में चाय की रेहड़ी लगाने वाली 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
अगस्त 2020 में एक अन्य किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। वह अस्पताल के एक कर्मचारी की बहन थी
जून 2021 में एक अन्य किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed