फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Family went to temple for worship, fire broke out in flat

पूजा के लिए मंदिर गया परिवार, फ्लैट में लगी आग

Fri, 05 Nov 2021 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Family went to temple for worship, fire broke out in flat
फरीदाबाद। दिवाली पर ग्रेटर फरीदाबाद स्थित पाम रेजीडेंसी के 18वें फ्लोर पर आग लग गई। फ्लैट मालिक ने बिल्डर के खिलाफ लापरवाही की शिकायत दी है। मालिक के मुताबिक घर में रखा सारा सामान जल गया है। पाम रेजीडेंसी के 18वें फ्लोर पर रहने वाले मनोज कुमार ने थाना बीपीटीपी में शिकायत दी है कि दिवाली के दिन पत्नी के साथ दिया रखने मंदिर गए थे। इसी बीच उन्हें पता चला कि फ्लैट में आग लग गई है। जब वह वापस आए तो फ्लैट से धुआं निकल रहा था। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी और खुद भी आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।
विज्ञापन

थाना बीपीटीपी टीम प्रभारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। इमारत ऊंची होने के कारण समस्या का सामना करना पड़ा। सोसायटी के फायर सिस्टम और अन्य साधनों से करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। तब तक फ्लैट का सारा सामान जल चुका था। गनीमत रही कि आग दूसरे फ्लैटों में नहीं जा सकी। उन्होंने बताया कि फ्लैट मालिक ने बिल्डर के खिलाफ लापरवाही की शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है। घर में हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

नहीं बजा फायर अलार्म, हाइड्रोलिक सीढ़ी नहीं होने से हुई परेशानी
सोसाइटी निवासी किरण ने बताया कि आग लगने पर फायर आलर्म नहीं बजा। आग बुझाने के लिए प्लैट के अंदर लगे स्प्रिंकलर में पानी की सप्लाई नहीं हुई। इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन फ्लैट पूरी तरह से जल गया। सोसाइटी निवासियों ने बताया कि गांव बड़ोली के अमित व उसके दोस्तों के द्वारा आग पर सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग आसपास के फ्लैट को चपेट में ले सकती थी। वहीं विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) सतिंदर एस दुग्गल ने बताया कि सोसाइटी में अगर इस प्रकार की कोई घटना होती है तो उसके लिए हाइड्रोलिक सीढ़ी नहीं है। सोसाइटी में पहले से ही इसका इंतजाम किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed