फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fake goods factory busted

नकली सामान बनाने की फर्जी कंपनी का भंडाफोड़

Sat, 29 Aug 2020 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
fake goods factory busted
नामी कंपनियों के नकली उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, 2 पर केस
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास कई नामी कंपनियों के नकली उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। सेक्टर-39 पुलिस ने मौके से 15 लाख रुपये का नकली सामान भी बरामद किया है। इन सामानों पर नामी कंपनियों के रैपर लगाकर सप्लाई के लिए ट्रक में लादा जा रहा था। पुलिस ने जीजा और साले के खिलाफ केस दर्ज उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है। इनकी पहचान सेक्टर-106 निवासी अंकुर और सनी के रूप में हुई है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि एनआरसी कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर और गुरुग्राम निवासी यशपाल सिंह ने सूचना दी थी कि नोएडा में कुछ लोग कंपनी का नकली सामान बना रहे हैं। इंस्पेक्टर आजाद सिंह तोमर के नेतृत्व में एक टीम मौके पर भेजी गई। पता चला कि रामवीर नाम के शख्स के मकान में फैक्ट्री चल रही थी। वहां कुछ मजदूर एक ट्रक में सामान लाद रहे थे। यशपाल सिंह से ट्रक में लदे सामान की जांच कराई गई तो उन पर नकली रैपर लगे मिले। इसके अलावा मौके से हजारों की संख्या में नामी कंपनियों के रैपर और बोतल आदि मिले। ट्रक में सामान लाद रहे मजदूरों ने पूछताछ में बताया कि पुलिस को आते देख अंकुर और सनी मौके से फरार हो गए।
चेक कर ही खरीदें सामान
एडीसीपी ने लोगों से अपील की है कि सामानों की जांच करने के बाद ही दुकान से खरीदें। कहीं ऐसा न हो कि आपके घर में भी नकली केमिकल से बनाए जा रहे सामान प्रयोग हो रहे हैं। साथ ही अपील की कि यदि इस तरह के काम में कोई भी शख्स संलिप्त मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन

ये सामान बरामद
पुलिस ने नकली हार्पिकसे भरे 11 ड्रम, 562 नकली हार्पिक की बोतलें, 575 नकली कोलीन की बोतलें, सर्फ एक्सल 26 कट्टे, 15,400 पाउच नकली विम वार लिक्विड , 114 नकली विम लिक्विड से भरी बोतलें, 2842 नकली स्टीकर के अलावा ट्रक को जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed