फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fake cheese factory owner arrested in Aligarh

Noida News: अलीगढ़ में नकली पनीर की फैक्टरी चलाने वाला गिरफ्तार

Mon, 11 Aug 2025 09:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
Fake cheese factory owner arrested in Aligarh
नोएडा। अलीगढ़ में फैक्टरी लगाकर नकली पनीर नोएडा समेत अन्य शहरों में बिकवाने के सहयोगी 25 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को सेक्टर-63 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस ने 29 जून को करीब 14 कुंतल नकली पनीर की खेप पकड़ी थी और अलीगढ़ में फैक्टरी भी पकड़ी थी।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया था कि वहां पिसावा के सहजपुरा गांव में नकली पनीर बनाने की फैक्टरी अफसर व गुड्डू खान दो भाई चला रहे थे। गुड्डू को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया था। अफसर फरार था, जिसे पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में अलीगढ़ से लेकर फरीदाबाद तक कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद भी न मिलने पर इनाम घोषित हुआ था। डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी अफसर खां नकली पनीर बनाने वाली फैक्टरी का सहयोगी संचालक था। पुलिस ने जब छापेमारी की थी तब ये भाग निकला था। सोमवार को सेक्टर-63 आया हुआ था। जी ब्लॉक में सर्विस रोड से थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed