फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fake call centers hire employees from job portals

Noida News: फर्जी कॉल सेंटर में जॉब पोर्टल से हायर करते हैं कर्मचारी

Wed, 22 Nov 2023 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Fake call centers hire employees from job portals
फर्जी कॉल सेंटर का महाजाल
विज्ञापन

फर्जी कॉल सेंटर में जॉब पोर्टल से हायर करते हैं कर्मचारी
- अंग्रेजी एक्सेंट अच्छा होने के कारण पूर्वोत्तर राज्यों के युवक युवती की अधिक डिमांड
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फर्जी कॉल सेंटर में अहम रोल निभाने वाले अधिकतर युवक युवतियों को जॉब पोर्टल से हायर किया जाता है। जॉब पोर्टल पर रिज्यूमे देखकर मास्टमाइंड इनसे संपर्क करते हैं और ठगी के महाजाल में शामिल कर लेते हैं। इसके साथ ही दसवीं व 12वीं पास छात्रों को भी इसमें रखा जाता है। नोएडा-ग्रेनो में हाल के महीनों में पकड़े गए फर्जी कॉल सेंटर के कर्मचारियों से पूछताछ में इसकी जानकारी मिली है। फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले मास्टमाइंड डेटा का इस्तेमाल न केवल देश व विदेश के लोगों के साथ ठगी में करते हैं बल्कि जॉब पॉर्टल के डेटा से कर्मचारियों का चयन भी करते हैं। एसटीएफ व पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कर्मचारी चयन के लिए किसी जॉब पोर्टल से डाटा लेते हैं और कॉल सेंटर में काम करने के इच्छुक लोगों से संपर्क करते हैं। इसके बाद इन्हें अपने काम पर रखते हैं। इस फर्जीवाड़े में सबसे अहम ऐसे कर्मचारी हैं जो पहले किसी न किसी कॉल सेंटर में काम कर चुके हैं। ऐसे लोगों को टीम लीडर के तौर पर रखा जाता है। वहीं, सहयोगी की भूमिका में 10वीं व 12वीं पास युवाओं को रखा जाता है। यूपी के साइबर क्राइम एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह का कहना है कि फर्जी कॉल सेंटर में भी ऐसे लोगों को रखा जाता है जिनकी अंग्रेजी भाषा पर पकड़ हो। इसके साथ ही फर्जीवाड़े की गोपनीयता बरकरार रखना भी इनके लिए महत्वपूर्ण होता है।

कोट्सपूर्वोत्तर राज्यों के युवक युवतियों को प्राथमिकता इन फर्जी कॉल सेंटरों में काम करने के लिए मास्टरमाइंड पूर्वोत्तर राज्यों के युवक युवतियों को प्राथमिकता देते हैं। चूंकि पूर्वोत्तर के लोगों का एक्सेंट सामान्य भारतीयों से अलग होती है। इनका एक्सेंट विदेशी एक्सेंट से मिलता जुलता है। इस कारण इन्हें टेलीकॉलिंग के लिए रखा जाता है। क्रैश कोर्स के बाद ये लोग स्क्रिप्ट के आधार पर ठगी को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन

----------
मास्टरमाइंड कभी नहीं आते सामने
फर्जी कॉल सेंटर मामले में गिरफ्तार युवक युवतियों ने पुलिस को जानकारी दी है कि उन लोगों का सामना कॉल सेंटर मालिक यानि मास्टरमाइंड से कभी नहीं हुआ है। यह लोग केवल कॉल सेंटर के स्थानीय हेड के अंडर काम करते हैं और उन्हीं के दिशा निर्देश पर काम को आगे बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed