{"_id":"5fbeb5ab8ebc3e9bd266f0fe","slug":"fake-call-center-disclose-noida-news-noi550353948","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी का झांसा देकर ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा
विज्ञापन

नोएडा। नौकरी दिलाने के नाम पर सेक्टर-15 में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का नोएडा पुलिस ने खुलासा किया है। इस फर्जी कॉल सेंटर में जॉब पोर्टल से डाटा लेकर युवक-युवतियों से संपर्क कर नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ठगे जाते थे। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने बुधवार दोपहर बाद छापा मारकर मौके से 15 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, प्रिंटर डीवीआर आदि बरामद किए हैं। हालांकि, संचालक मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस को कॉल सेंटर में काम करने वाली 14 युवतियां मिलीं, जिनसे पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया।
नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने सेक्टर-15 संगम होटल के पास गली नंबर एक में फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा। यह कॉल सेंटर तीन माह से चल रहा था और यहां 14 युवतियां टेलीकॉलर के रूप में काम कर रही थीं। कॉल सेंटर का संचालक राहुल उर्फ पिंटू है, जो बिहार का रहने वाला है। राहुल देश की बड़े जॉब पोर्टल से डाटा लेकर बेरोजगार युवक-युवतियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करता था। इसके बाद कॉल सेंटर में काम करने वाली लड़कियां बेरोजगार युवक-युवतियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर उनके जॉब प्रोफाइल के मुताबिक नौकरी दिलाने का झांसा देती थीं। इसके बाद नौकरी पाने के इच्छुक युवक-युवतियों से प्रोसेसिंग फीस और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 20 से 30 हजार रुपये की वसूली की जाती थी। इसके बाद यह लोग उनसे संपर्क खत्म कर लेते थे। राहुल को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा, इसके लिए पुलिस की टीम बनाई गई है।
-----
जॉब पोर्टल से चोरी का डाटा खरीदते थे
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि देश के बड़े जॉब पोर्टल से यह लोग चोरी किया हुआ डाटा खरीदते थे। दरअसल, जॉब पोर्टल में काम करने वाले कर्मचारी अपने यहां से डाटा चोरी कर रख लेते हैं जिसे वह राहुल को बेच देते थे। जॉब पोर्टल के डाटा से बेरोजगार युवक-युवतियों की डिग्री, जॉब प्रोफाइल से लेकर मोबाइल नंबर और पते की जानकारी हो जाती थी। इसके बाद यह लोग आसानी से उनसे संपर्क कर नौकरी का झांसा देते थे।
विज्ञापन
------
शहर में चल रही फर्जी कॉल सेंटर के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी सिलसिले में सेक्टर-15 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने खुलासा किया है।
- रणविजय सिंह, एडीसीपी नोएडा