फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Factory fire, 4 including three women scorched, 20 workers jumped from the roof to save their lives

फैक्टरी में लगी आग, तीन महिलाएं समेत 4 झुलसे, जान बचाने के लिए 20 कर्मी छत से कूदे

Fri, 01 Apr 2022 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Factory fire, 4 including three women scorched, 20 workers jumped from the roof to save their lives
आग बुझाता दमकलकर्मी। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा/दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिश्नोली के पास कूलर के घासयुक्त पैड बनाने वाली फैक्टरी में बृहस्पतिवार तड़के अचानक आग लग गई। आग लगते ही फैक्टरी में भगदड़ मच गई। आग से तीन महिलाएं समेत चार कर्मचारी झुलस गए। वहीं आग से जान बचने के लिए फैक्टरी की छत से कूदे 20 कर्मचारी घायल हो गए। मौके पर पहुंचे दमकल और पुलिसकर्मियों करीब 24 कर्मियों को फैैक्टरी से बाहर निकाला। करीब 9 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग से फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जल गया है। आग लगने के कारण का पता नहीं चला पाया है। फिलहाल जेनरेटर की चिंगारी से फैक्टरी में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

ईकोटेक-3 फायर स्टेशन के एफएसओ अजय कुमार ने बताया कि फैक्टरी के पास अग्शिनमन विभाग की एनओसी नहीं थी। पुलिस के मुताबिक बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के विश्नोली गांव के पास शांति इंटरप्राइजेज के नाम की फैक्टरी में कूलर के घासयुक्त पैड बनाने का काम होता है। कंपनी में दो शिफ्ट चलती है। परिसर में ही अधिकतर कर्मचारियों और उनके परिवार के रहने के लिए कमरे बने हैं। बृहस्पतिवार तड़के करीब 5 बजे फैक्टरी में काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण किया। कंपनी के फोरमेन ने आग लगने की सूचना दी। फैक्टरी में मौजूद कर्मी आदि जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई कर्मचारी छत से बाहर की ओर कूदे। जान बचाने के चक्कर में 20 कर्मचारी चोटिल हुए।
विज्ञापन

झुलसे और चोटिल कर्मचरी
आग से साबिर, शाहिना समेत चार कर्मचारी झुलस गए। वहीं आग से बचने के लिए छत से कूदने के कारण कहकशां, सोनिया, मुन्नी, महरूम निशां, हल्दा, आसमां, सोफिया, सना, आमिर, कासिम, रामभरत समेत 20 से अधिक कर्मी घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मदद के लिए पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी के ढेर पर कूदे कर्मी, अन्यथा होता बड़ा हादसा
गनीमत रही कि फैक्टरी की छत पर चढ़कर कर्मचारी मिट्टी के ढेर पर कूदे थे। इससे कर्मियों की जान बच गई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घायल कर्मचारियों का पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर चार दमकल वाहन भेजे गए थे। 24 से अधिक कर्मचारियों को फैक्टरी से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। - अरुण कुमार सिंह, सीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed