{"_id":"6ae35195144e59b7f00ffe53","slug":"faces-lit-up-as-the-moon-appeared-married-women-broke-their-fasts-following-traditional-rituals-noida-news-c-1-noi1095-4885359-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चांद निकला तो खिले चेहरे, सुहागिनों ने विधि विधान से खोला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चांद निकला तो खिले चेहरे, सुहागिनों ने विधि विधान से खोला व्रत
विज्ञापन
विज्ञापन
चांद निकला तो खिले चेहरे, सुहागिनों ने विधि विधान से खोला व्रत
- सेक्टरों व सोसाइटियों और मंदिरों में जुटीं महिलाएं, कथा सुनकर की पति की लंबी उम्र की कामना
नोएडा (संवाद)। पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ सुहागिन महिलाओं ने बृहस्पतिवार को करवा चौथ का व्रत रखा। सुबह से शाम तक व्रत रखने वाली महिलाओं ने शाम को सोलह शृंगार कर पूजा की थाली सजाई। रात को चांद निकलने का इंतजार किया और छलनी से चांद व पति का दीदार कर अर्घ्य दिया। हालंकि मौसम को देखते हुए चांद की दीदार कुछ देरी से हुआ, जिससे कि महिलाओं को व्रत खोलने में थोड़ा इंतजार करना पड़ा। सेक्टर-35, सेक्टर 20 स्थित हनुमान मंदिर, सेक्टर-34 स्थित बी-3 अर्बावली अपार्टमेंट, सेक्टर-76 की जेपी अमन सोसाइटी, सेक्टर-61 की जेएसएम सोसाइटी और सेक्टर-62 समेत शहर की कई सोसाइटियों व सेक्टरों में महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद सेल्फी लेकर इन पलों को यादगार बनाया। कई जगहों पर महिलाओं ने समूह में करवा चौथ की कथा सुनी और विधि-विधान से पूजा की।