{"_id":"69722b30b0c6d370430cb50c","slug":"f-there-is-any-problem-in-studies-students-should-contact-the-teacher-directly-noida-news-c-1-noi1095-3869619-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पढ़ाई में परेशानी हो तो शिक्षक से सीधे संपर्क करें छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पढ़ाई में परेशानी हो तो शिक्षक से सीधे संपर्क करें छात्र
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर स्कूलों में शुरू हुई सुविधा, शिक्षकों को कर सेकेंगे फोन या भेज सकेंगे मैसेज
नोएडा। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए नोएडा के इंटर कॉलेजों ने विशेष पहल शुरू की है। स्कूल प्रशासन ने छात्रों से कहा है कि घर पर पढ़ाई के दौरान यदि किसी विषय को लेकर परेशानी आती है तो वे बिना झिझक ने शिक्षकों से फोन या मैसेज के जरिए संपर्क कर सकते हैं।
नवजीवन इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले छात्रों की छुट्टी शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल रोजाना स्कूल में छात्रों को मॉडल पेपर के माध्यम से अभ्यास कराया जा रहा है, ताकि परीक्षा पैटर्न को बेहतर ढंग से समझा जा सके। उन्होंने कहा कि छात्रों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि घर पर तैयारी के दौरान यदि किसी विषय में समस्या आती है तो वे सीधे शिक्षक को फोन कर सकते हैं। शिक्षकों की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
वहीं, श्याम सिंह स्मारक कन्या इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल गीता शर्मा ने बताया कि एक फरवरी से बोर्ड परीक्षा की छात्राओं की विशेष तैयारी शुरू हो जाएगी। छात्राओं को कहा गया है कि घर पर पढ़ाई करते समय यदि किसी प्रकार की परेशानी आती है तो वे शिक्षक को मैसेज भेज सकते हैं। इसके बाद शिक्षक समय तय कर फोन पर समस्या का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल का उद्देश्य छात्रों को तनावमुक्त रखते हुए बेहतर तैयारी कराना है, ताकि वे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।