फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Export fair begins with new hopes, 300 of the 4721 customers are from America

Noida News: 4721 ग्राहकों में अमेरिका के 300, नई उम्मीदों संग निर्यात मेला शुरू

Mon, 13 Oct 2025 02:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Export fair begins with new hopes, 300 of the 4721 customers are from America
मुरादाबाद। पीतल व अन्य धातु हस्तशिल्प कारोबारियों के लिए नई उम्मीद के साथ 60वां आईएचजीएफ निर्यात मेला शुरू हो चुका है। इस बार अब तक पंजीकृत 4721 ग्राहकों में सिर्फ 300 ग्राहक अमेरिका के हैं। टैरिफ का असर साफ देखा जा रहा है। हालांकि रूस, अर्जेंटिना, ऑस्ट्रेलिया व जापान ने पहली बार बड़ी संख्या में ग्राहकों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन


मुरादाबाद के लिए अच्छी बात यह है कि कुल 3061 स्टॉल्स में से एक तिहाई यहां के उद्यमियों के पास हैं। कुल 4721 ग्राहकों में से 3200 से अधिक विदेशी हैं और 1500 घरेलू ग्राहक हैं। मेले के इतिहास में पहली बार एक दिन पहले रविवार शाम को ही सभी स्टॉल सज गए। कारोबारियों ने सोमवार को नए जोश के साथ शुरुआत करने की तैयारी की है। मेले में लगाए गए कुल 3061 स्टॉल्स में से 950 मुरादाबाद के हस्तशिल्प कारोबारियों के हैं। हाल ही में अमेरिका द्वारा चीन पर लगाए गए 100 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ के बाद इन निर्यातकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। ईपीसीएच के मुख्य संयोजक अवधेश अग्रवाल ने दावा किया है कि 24 घंटे में 74 अमेरिकी ग्राहकों ने वीजा लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को यह संख्या और बढ़ सकती है। ज्यादा टैरिफ लगने से टीन के उत्पाद मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पादों से महंगे हो जाएंगे और अमेरिकी ग्राहकों को हमारी ओर ही रुख करना पड़ेगा। हालांकि कुछ जानकारों ने यह भी आशंका जताई है कि चीन के बाद भारत के लिए भी अमेरिका टैरिफ बढ़ा सकता है। ऐसे में कुछ बड़े निर्यातकों ने मेले में स्टॉल नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्यात मेले में 110 से अधिक देशों से आने वाले खरीदार 16 हॉलों और 900 स्थायी स्टॉल्स में 3000 से अधिक प्रदर्शकों के साथ जुड़ेंगे। होम, फैशन, लाइफस्टाइल, फर्निशिंग, फर्नीचर और इंटीरियर से जुड़े प्रमुख उत्पाद प्रदर्शनी में शामिल हैं, जिन्हें 16 अलग-अलग वर्गों में बांटा गया है।
00

खिलौने, सजावटी सामान से फर्नीचर तक सब उपलब्ध
ईपीसीएच का कहना है कि इस मेले में होम डेकोर एवं एक्सेंट्स, होम फर्निशिंग, कारपेट एवं रग्स, टेक्सटाइल्स एवं लिनेन, गिफ्ट्स व प्रीमियम्स, इंटीरियर्स, फर्नीचर, फैशन जूलरी, बैग्स एवं एक्सेसरीज, लैंप्स और लाइटिंग एक्सेसरीज, आउटडोर और गार्डन, अरोमा, स्पा और लाइफस्टाइल, क्रिसमस और त्योहारों की सजावट, किचन और डिनरवेयर, बाथरूम एक्सेसरीज, केन, बांस, पेपर और पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद और नन्हे मुन्नों के खिलौने शामिल हैं।
00

निर्यातकों के वर्जन
पिछले चार माह में की गई मेहनत का असर दिख रहा है। अमेरिका के अलावा अन्य देशों से बड़ी संख्या में ग्राहक आ रहे हैं। बम सकारात्मकता के साथ शुरुआत कर रहे हैं। उम्मीद है कि कारोबार के लिए यह दिवाली भी खुशियों वाली रहेगी।
- डॉ. नीरज खन्ना, अध्यक्ष, ईपीसीएच
00

मेले से अच्छे कारोबार की उम्मीद है। हमने नए बाजारों में विकल्प तलाशे हैं। उम्मीद है कि इसी मेले में परिमाण मिल जाएगा। रूस व अर्जेंटिना से ग्राहकों के बड़े प्रतिनिधिमंडल मेले में भाग ले रहे हैं।
- नावेद उर रहमान, अध्यक्ष, एमएचईए

00
हमें उम्मीद है कि ग्राहकों की पंजीकरण संख्या 5000 तक जाएगी। बड़ी संख्या में ग्राहक आएंगे तो उद्यमियों को फायदा होगा। अमेरिका के अलावा दूसरे देशों से संपर्क साधने की प्रतिक्रिया मिली है। उम्मीद है कि व्यापार बढ़ेगा।

- जेपी सिंह, चेयरमैन, यस

00
टैरिफ के बाद अमेरिका के साथ कारोबार की स्थिति खराब है। हमारा ज्यादातर काम अमेरिका के साथ है। इसलिए इस बार मैंने मेले में प्रतिभाग नहीं किया है। हालांकि ईपीसीएच ने ग्राहकों को जुटाने के लिए जो मेहनत की है, वह काबिले तारीफ है।
- दीपक चौधरी, निर्यातक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed