{"_id":"6990a10af30c8faf450ed14e","slug":"ex-servicemen-to-monitor-illegal-construction-and-mining-in-yamuna-city-grnoida-news-c-23-1-lko1064-87774-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यमुना सिटी में पूर्व सैनिक करेंगे अवैध निर्माण व खनन की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यमुना सिटी में पूर्व सैनिक करेंगे अवैध निर्माण व खनन की निगरानी
विज्ञापन
यमुना सिटी में पूर्व सैनिक करेंगे अवैध निर्माण व खनन की निगरानी, कराएंगे कार्रवाई
- पिछले दिनों मिली शिकायतों के बाद सीईओ राकेश कुमार सिंह ने 85 पूर्व सैनिकों का प्रवर्तन दस्ता बनाया
फोटो -
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। देश की सीमा पर दुश्मनों से मोर्चा संभाल चुके पूर्व सैनिक अब यमुना सिटी में मिट्टी चोरी और अवैध कॉलोनियां निर्माण को भी रोकेंगे। यमुना प्राधिकरण ने 85 पूर्व सैनिकों का प्रवर्तन दस्ता बनाया है। यह गश्त कर अतिक्रमण और अवैध खनन को रोकेगा।
सीईओ राकेश कुमार सिंह के आदेश पर यह प्रवर्तन दस्ता प्राधिकरण ने बनाया है। पिछले दिनों प्राधिकरण को शिकायतें मिली थीं कि सेक्टर-18, 20, 22डी, 24, 24ए, 22ई, 21, 28, 29, 32, 33 में अवैध खनन कर मिट्टी की चोरी हो रही है। ऐसे में यहां रात के समय गश्त बढ़ाने के लिए सीईओ ने कहा। इस काम के लिए मौजूदा व्यवस्था पर निर्भर रहने की जगह सीईओ ने पूर्व सैनिकों की सेवाएं इस काम के लिए लेने के लिए कहा था।
शनिवार को एसीईओ राजेश कुमार सिंह ने पूर्व सैनिकों के इस प्रवर्तन दस्ता को काम के तरीके को समझाने के लिए बैठक की। प्रवर्तन दस्ते में 10 अतिरिक्त भूतपूर्व सैनिक जरूरी हथियार के साथ टीम में शामिल किए गए हैं। गश्त के लिए पांच बोलेरो प्रवर्तन दस्ता में शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
यह दस्ता संबंधित क्षेत्र की पुलिस के साथ-साथ प्राधिकरण के परियोजना विभाग व भूलेख विभाग के विभागाध्यक्ष को भी अपनी रिपोर्ट देगा। प्राधिकरण के लेखपाल व तहसीलदार सुरक्षा बल की रिपोर्ट पर कार्रवाई कर अवैध निर्माण तोड़ेंगे। क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण होने पर संबंधित अभियंता भी जिम्मेदार होंगे।