फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Even after thirteen days of death, the girl did not find her homeland

Noida News: मौत के तेरह दिन बाद भी युवती को नहीं मिली वतन की मिट्टी

Thu, 18 Jan 2024 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Even after thirteen days of death, the girl did not find her homeland
मौत के तेरह दिन बाद भी युवती को नहीं मिली वतन की मिट्टी
विज्ञापन

- 5 जनवरी को सेक्टर-116 में हुई थी हत्या, दूतावास से क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण शव ईरान नहीं ले जा सके परिजन

- मामले में मुख्य आरोपी समेत अन्य चल रहे फरार

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। अपनी मिट्टी में बेटी को सुपुर्द-ए-खाक करने का इंतजार ईरानी परिवार के लिए लंबा होता जा रहा है। बीते 13 दिन से ईरानी युवती का शव नोएडा के अस्पताल में रखा हुआ है। ईरानी दूतावास से क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण परिजन शव को अपने वतन नहीं ले जा पा रहे हैं। वहीं नोएडा पुलिस का कहना है कि वारदात के सभी पहलुओं की जानकारी दूतावास को उपलब्ध गई है। वहीं अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी समेत अन्य अभी तक फरार हैं।

सेक्टर-116 निवासी ईरानी परिवारों में 5 जनवरी को झगड़ा हो गया था। इसमें ईरान के नागारिक फिरोज की जीनत (22) को रिश्तेदारी में लगने वाले चाचा ने चाकू मार दिया था। बुरी तरह से घायल जीनत ने अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया था। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी ईरान के नागरिक हैं। इनमें भी तीन के वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी है। जबकि मामले मेंं मुख्य आरोपी इमरान समेत चार फरार हैं।वारदात के बाद से जीतन का शव अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस व अन्य एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पिता फिरोज बेटी का अंतिम संस्कार तेहरान में करना चाहते हैं। इस बीच ईरानी दूतावास की जांच और कागजों की पड़ताल जारी है। नोएडा जोन के डीसीपी हरीश चंदर के मुताबिक इस मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और कुछ की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ से सभी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। फिलहाल दूतावास की ओर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्य आरोपी के ईरान भागने की आशंका

इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने युवती के रिश्तेदारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। इसमें मुख्य आरोपी इमरान उर्फ इब्राहिम फरार चल रहा है। फरार आरोपियों के पासपोर्ट अभी नहीं मिले हैं। इस कारण अभी लुक आउट सर्कुलर विधिवत जारी नहीं हो पाया है। हालांकि नोएडा पुलिस ने संबंधित एजेंसियों को सूचना दे दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ईरान भाग गए हैं। कुछ दिन पहले एक आरोपी की लोकेशन नेपाल बॉर्डर के पास की मिली थी। इसके बाद एक टीम नेपाल बॉर्डर पर गई थी जो वहीं पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed