फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Enrollment drive intensifies after summer vacations.

Noida News: गर्मी की छुट्टियों के बाद तेज हुआ नामांकन अभियान

Tue, 23 Jun 2026 09:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
Enrollment drive intensifies after summer vacations.
- जुलाई तक लक्ष्य पूरा करने में जुटे शिक्षक, घर-घर जाकर कर रहे संपर्क
विज्ञापन

यमुना सिटी (संवाद)। गर्मी की छुट्टियां समाप्त होते ही बेसिक शिक्षा विभाग ने नामांकन अभियान को फिर से गति दे दी है। जिन विद्यालयों में अवकाश से पहले निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया था, वहां अब जुलाई तक लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत शिक्षक गांवों और मोहल्लों में पहुंचकर बच्चों को स्कूलों से जोड़ने के प्रयास में जुट गए हैं। इस वर्ष बेसिक विद्यालयों के लिए पिछले सत्र की तुलना में करीब 11 प्रतिशत अधिक नामांकन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हालांकि कई स्कूल छुट्टियों से पहले तय लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके थे। अब शिक्षक ऐसे बच्चों की पहचान कर रहे हैं जो अभी तक स्कूलों में नामांकित नहीं हुए हैं या किसी कारण से पढ़ाई से दूर हैं।

शिक्षक अभिभावकों से सीधे संपर्क कर उन्हें निःशुल्क शिक्षा, पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म, मध्याह्न भोजन और अन्य सरकारी सुविधाओं की जानकारी दे रहे हैं। कई स्थानों पर घर-घर जाकर नामांकन प्रक्रिया भी पूरी कराई जा रही है। विभाग का मानना है कि लगातार जनजागरूकता और संपर्क अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालयों से जोड़ा जा सकेगा तथा नए शैक्षणिक सत्र में नामांकन लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed