फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Engineers responsible for delay in Barapula Phase-3 will be suspended

Noida News: बारापुला फेज-3 की देरी में जिम्मेदार इंजीनियर होंगे निलंबित

Sat, 18 Nov 2023 08:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 08:19 PM IST
विज्ञापन
Engineers responsible for delay in Barapula Phase-3 will be suspended
उपराज्यपाल ने आवश्यक भूमि के अंतिम दो टुकड़ों के अधिग्रहण को दी मंजूरी
विज्ञापन

----------------
06 साल की देरी से बढ़ गई 362 करोड़ की लागत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शनिवार को बारापुला फेज-3 परियोजना से जुड़ी अंतिम बाधा को दूर करने वाली भूमि के दो छोटे टुकड़ों के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी। साथ ही, मुख्य सचिव को इस योजना की जांच करने का आदेश दिया।
इसमें देखा जाएगा कि परियोजना में देरी क्यों हुई। परियोजना में छह साल की देरी से लागत में 362 करोड़ रुपये की वृद्धि हो गई है। इसे लेकर उपराज्यपाल ने परियोजना के प्रभारी इंजीनियरों को परियोजना पर निर्माण कार्य शुरू होने के समय से ही निलंबित करने का आदेश दिया है। साथ ही, कहा है कि यदि वह इंजीनियर सेवानिवृत्त हो गए हैं तो उचित कार्रवाई की जाए। परियोजना में 1169.093 वर्गमीटर और 709.901 वर्गमीटर माप वाले दो भूमि खंड दक्षिण पूर्व जिले के नंगलीराजापुर गांव में स्थित हैं।
विज्ञापन




दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि परियोजना का बजट बचने की जगह बढ़ गया है, जबकि मुख्यमंत्री लगातार बजट बचने का दावा कर रहे हैं। परियोजना के लिए 964 करोड़ रुपये की निविदा जारी हुई थी। इसमें 1326.37 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। निविदा राशि के अतिरिक्त 362.37 करोड़ रुपये ठेकेदार को सरकारी खजाने से दिए जा रहे हैं, जबकि परियोजना में 6 साल से अधिक की देरी हो गई है। परियोजना के लिए भूमि की योजना, निरीक्षण और क्षेत्र सर्वेक्षण के संबंध में अधिकारियों की ओर से घोर लापरवाही बरती गई, जिसके परिणामस्वरूप इसमें 6 वर्षों से अधिक की देरी हुई। इसके अलावा लागत भी बढ़ गई। उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव को भूमि की पहचान और भूमि अधिग्रहण के लिए अपेक्षित क्षेत्र का आकलन करने सहित सार्वजनिक महत्व की परियोजनाओं को चूक-मुक्त योजना और समय पर निष्पादन के लिए उपयुक्त कार्ययोजना तैयार करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed