फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   encrochment on service road along highway

दिल्ली-अलवर हाईवे के साथ सर्विस रोड पर भी अतिक्रमण

Sun, 07 Feb 2021 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
encrochment on service road along highway
सर्विस रोड के बीच में गाड़ी की सर्विस करते मिस्त्री। - फोटो : Mewat
नूंह। जिला मुख्यालय के पास स्थित दिल्ली-अलवर हाईवे पर बस स्टैंड के पास अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड बनाकर चालक अतिक्रमण किए हुए हैं। इसके अलावा सर्विस रोड पर वाहनों की सर्विस की जा रही है। अतिक्रमण के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटवाया जाए, जिससे राहत मिल सके।
विज्ञापन

शहरवासी प्रवीन पंडित, मोहम्मद जैद, ज्ञानचंद आर्य, अख्तर चंदेनी और सलमान आदि ने बताया कि दिल्ली-अलवर हाईवे पर काफी लंबे समय से अतिक्रमण है। लेकिन, प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। हाईवे पर अतिक्रमण वाहन चालकों के लिए परेशानी बन रहा है। हाईवे पर खड़ी गाड़ियों के कारण राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है। यह सब प्रशासन की अनदेखी के कारण है। रोजाना इस मार्ग से प्रशासनिक अधिकारी गुजरते हैं, लेकिन उन्हें अतिक्रमण नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड के पास आटो रिक्शा खड़ा कर चालकों ने अतिक्रमण कर रखा है। प्रशासन से मांग है कि इस मार्ग से अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटवाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। वहीं, इस बारे में नूंह के एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है। जल्द ही दिल्ली-अलवर हाईवे से भी अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed