{"_id":"6adcef103801f539b5011e75","slug":"encroachment-upon-a-farmhouse-in-a-flood-prone-area-noida-news-c-1-noi1095-4867707-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डूब क्षेत्र में फार्म हाउस पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डूब क्षेत्र में फार्म हाउस पर कब्जा
विज्ञापन
नोएडाो। एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के किडावली गांव में स्थित एक फार्म हाउस पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गुरुग्राम की रहने वाली मानिका नैयर ने कुछ लोगों पर फार्म हाउस की दीवारें गिराने, मुख्य गेट पर ताला लगाने और चौकीदार को धमकाकर भगाने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता के अनुसार, उन्होंने अक्टूबर 2024 में कृषि भूमि खरीदी थी। चार और 21 अक्टूबर को जब वह मौके पर पहुंचीं, तो उन्हें पूरी दीवारें टूटी मिलीं और मुख्य गेट पर ताला लगाकर सरबजीत फार्म लिख दिया गया था। साथ ही, आशंका जताई गई है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की घटना हो सकती है।
एडीसीपी अभय मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में एक्सप्रेसवे थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की निष्पक्षता से जांच कर रही है। ब्यूरो